Vivo S12 सीरीज़ का ऑफिशिअल टीज़र रिलीज़, 22 दिसंबर को चीन में होगी लॉन्च

Vivo ने एक ऑफिशिअल टीजर के माध्यम से Vivo S12 सीरीज को 22 दिसम्बर शाम 7.30 बजे (चीनी समयानुसार) लॉन्च के लिए कन्फर्म कर दिया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2021 12:42 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S12 सीरीज में दो फ्रंट कैमरा बताए गए हैं।
  • सीरीज में रियर में 108 मेगापिक्सल का सेंसर देखने को मिल सकता है।
  • कंपनी की ओर से स्पेसिफिकेशन की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Vivo S12 Pro में सेल्फी कैमरा के लिए 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 लेंस बताया गया है।

Vivo ने अपनी आने वाली सीरीज़ Vivo S12 का लॉन्च कन्फर्म कर दिया है। पिछले काफी समय से वीवो की इस सीरीज़ को लेकर कयासों का दौर जारी था। कई बार जानकारी सामने आई कि कंपनी दिसम्बर महीने में ही सीरीज को लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज के स्मार्टफोन के वेरिएंट और अनुमानित स्पेसिफिकेशन कई बार लीक के माध्यम से सामने आए। अब आखिरकार कंपनी ने सीरीज की रिलीज डेट को घोषित करके लॉन्च से जुड़े सभी कयासों पर विराम लगा दिया है। कंपनी ने चीन में Vivo S12 Series का ऑफिशिअल टीजर लॉन्च कर दिया है। टीजर में कंपनी ने वीवो एस12 सीरीज की लॉन्च डेट 22 दिसम्बर घोषित कर दी है। 

Gizmochina में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार वीवो ने एक ऑफिशिअल टीजर के माध्यम से Vivo S12 सीरीज को 22 दिसम्बर शाम 7.30 बजे (चीन के समयानुसार) लॉन्च के लिए कन्फर्म कर दिया है। हालांकि टीज़र में कंपनी ने केवल सीरीज को ही टीज़ किया है। इसमें सीरीज के वेरिएंट, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। कहा जा रहा है कि सीरीज के सभी फोन में कंपनी ने सेल्फी कैमरा पर ज्यादा फोकस किया है। रिपोर्ट के अनुसार चीन में सीरीज के लिए प्री बुकिंग भी शुरू हो गई है। साल की शुरुआत में कंपनी ने Vivo S10 and Vivo S10 Pro से पर्दा उठाया था। अब इनकी जगह Vivo S12 और S12 Pro ले लेंगे। 

Vivo S12 और S12 Pro के बारे में कहा जा रहा है कि ये कंपनी के पहले ऐसे फोन हैं जिनमें प्री-इंस्टॉल OriginOS Ocean UI देखने को मिलेगा, जिसे चीन में पिछले हफ्ते ही अनाउंस किया गया है। S10 सीरीज में जहां MediaTek Dimensity 1100 चिपसेट दिया गया था वहीं Vivo S12 Series में MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट होने की बात कही जा रही है। 
 

Vivo S12 Pro specifications (Expected)

Weibo पर पिछले दिनों एक टिपस्टर द्वारा शेयर किए गए वीवो एस12 प्रो के ऑफिशिअल दिखने वाले रेंडर से पता चलता है कि वीवो एस12 प्रो दो फ्रंट-फेसिंग कैमरों के साथ आएगा। रेंडर्स के अनुसार वीवो एस12 प्रो पैनल के दोनों साइड पर घुमावदार किनारों के साथ आ सकता है, जिससे यह S-series में कर्व्ड डिस्प्ले को स्पोर्ट करने वाला पहला हैंडसेट बन सकता है।

टिप्स्टर के मुताबिक, Vivo S12 Pro में सेल्फी कैमरा के लिए 50-मेगापिक्सल का Samsung JN1 लेंस होगा, जो फुल-एचडी डिस्प्ले के टॉप पर सेंटर-अलाइन की गई नॉच में फिट होगा। दूसरा फ्रंट-फेसिंग कैमरा अल्ट्रा-वाइड फोटोग्राफी के लिए 8 मेगापिक्सल का बताया जा रहा है। इस बीच Digital Chat Station के नाम से जाने जाने वाले एक अन्य टिप्स्टर ने वीबो पर पोस्ट किया था कि स्मार्टफोन में 108-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट देखने को मिल सकता है। बहरहाल वीवो की ओर से इस सीरीज की स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। मगर टीज़र रिलीज के बाद जल्द ही अब कंपनी स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठा सकती है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी गिरावट, Vivo का पहला स्थान बरकरार 
  2. 6 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला जबरदस्त फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की सेल में Samsung, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट TVs को 15,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका
  2. Tesla के Model Y L की जल्द शुरू होगी भारत में डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. WhatsApp पर प्राइवेट चैट, कंपनी भी नहीं पढ़ेगी आपकी बातें! जानें क्या है Incognito Chat फीचर
  4. iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
  5. आप Netflix देख रहे हैं, लेकिन Netflix भी आपको देख रहा है”: डिजिटल जासूसी के आरोप में घिरा प्लेटफॉर्म
  6. Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  7. Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक
  8. Moto Tag 2 लॉन्च हुआ 600 दिन की बैटरी के साथ! स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स, जानें कीमत
  9. Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बढ़ाया इनवेस्टमेंट
  10. Flipkart SASA LELE Sale: Pixel 10a से लेकर Galaxy S25 FE 5G जैसे 50 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.