Vivo S1 जल्द लॉन्च हो सकता है भारत में, स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लीक

चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो जल्द ही भारतीय मार्केट में अपने हैंडसेट Vivo S1 को लॉन्च कर सकती है। इंटरनेट पर सामने आई एक रिपोर्ट को सही मानें तो Vivo भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जो सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 मार्च 2019 16:54 IST
ख़ास बातें
  • वीवो एस1 ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला हैंडसेट होगा
  • फोन का फ्रंट कैमरा 24.8 मेगापिक्सल का होगा
  • Vivo S1 की शुरुआती कीमत 2,298 चीनी युआन (करीब 24,200 रुपये) होने का दावा
चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो जल्द ही भारतीय मार्केट में अपने हैंडसेट Vivo S1 को लॉन्च कर सकती है। इंटरनेट पर सामने आई एक रिपोर्ट को सही मानें तो Vivo भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जो सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। इस फोन की सीधी भिड़ंत Realme और Xiaomi के हैंडसेट से होगी। वीवो के इस फोन का मॉडल नंबर V1831 है। यह फोन कंपनी की नई एस सीरीज़ का हिस्सा होगा और इसे अगले हफ्ते चीनी मार्केट में Vivo X27 और X27 Pro के साथ पेश किया जाएगा।

चीनी रेगुलेटर वेबसाइट TENAA की लिस्टिंग के मुताबिक, Vivo S1 एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा और इसमें 6.53 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन होगी। स्मार्टफोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी/ 6 जीबी रैम होंगे। इसके अलावा कंपनी 128 जीबी/ 256 जीबी स्टोरेज देगी। हैंडसेट में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट होगा। बैटरी 3,860 एमएएच की होगी।

वीवो एस1 हैंडसेट ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला हैंडसेट होगा। पिछले हिस्से पर मौज़ूद 12 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के सेंसर्स जुगलबंदी में काम करेंगे। इस फोन का फ्रंट कैमरा 24.8 मेगापिक्सल का होगा। यह रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।

Geekbench की लिस्टिंग से पता चला है कि इस फोन में मीडियाटेक एमटी6771 हीलियो पी60 प्रोसेसर होगा। इस लिस्टिंग से फोन में एंड्रॉयड 9 पाई होने का भी पता चला था।
Advertisement

इस फोन की आधिकारिक कीमत अभी भी रहस्य है। लेकिन एक वीबो यूज़र ने दावा किया है कि Vivo S1 की शुरुआती कीमत 2,298 चीनी युआन (करीब 24,200 रुपये) होगी। शुरुआती वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

Vivo ने पहले ही बताया था कि वह चीन में 19 मार्च को एक इवेंट आयोजित करेगी। इस इवेंट में वीवो एक्स27 और वीवो एक्स27 प्रो से पर्दा उठाया जाएगा। माना जा रहा है कि कंपनी इसी इवेंट में वीवो एस1 को लॉन्च किया जाएगा।

91Mobiles की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन में लॉन्च होने के तुरंत बाद Vivo S1 को भारत लाया जाएगा। यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलेगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस फोन के ज़रिए कंपनी Realme और Xiaomi जैसे ब्रांड के हैंडसेट को चुनौती देगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo S1, Vivo X27, Vivo V15, Vivo X27 Pro

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.