Vivo S1 Pro जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

Vivo S1 Pro India Launch: वीवो एस1 प्रो स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। जानें Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 नवंबर 2019 17:16 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S1 Pro Launch Date in India की फिलहाल जानकारी नहीं
  • Qualcomm Snapdragon 665 SoC प्रोसेसर से लैस है Vivo फोन
  • वीवो एस1 प्रो Android Pie पर चलता है

Vivo S1 Pro India Launch: वीवो एस1 प्रो जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

Vivo S1 Pro India Launch: वीवो एस1 प्रो स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में Vivo S1 Pro का ग्लोबल वेरिएंट फिलीपींस में लॉन्च किया गया है। वीवो एस1 प्रो का भारतीय वेरिएंट एनएफसी सपोर्ट के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वहीं, Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट फोन के तीन कलर वेरिएंट लॉन्च किए जा सकते हैं। वीवो एस1 प्रो में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Vivo S1 Pro के बैक पैनल पर डायमंड आकार वाला कैमरा मॉड्यूल है, फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप-नॉच और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

टिप्सटर इशान अग्रवाल और MySmartPrice का दावा है कि वीवो एस1 प्रो जल्द भारत में लॉन्च होगा। टिप्स्टर ने बताया कि भारत में वीवो एस1 प्रो के तीन कलर वेरिएंट, ब्लू, ब्लैक और व्हाइट लॉन्च किए जा सकते हैं। फिलीपींस में Vivo S1 Pro के केवल दो कलर वेरिएंट ही उतारे गए हैं। इसके अलावा इशान अग्रवाल ने बताया कि वीवो एस1 प्रो का भारतीय वेरिएंट एनएफसी सपोर्ट के साथ आ सकता है।
Advertisement

याद करा दें कि Vivo S1 Pro का ग्लोबल वेरिएंट हाल ही में फिलीपींस में लॉन्च किया गया है। वीवो एस1 प्रो के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत PHP 15,999 (लगभग 22,500 रुपये) तय की गई है।
 

Vivo S1 Pro specifications, फीचर्स

डुअल-सिम (नैनो) वाला वीवो एस1 प्रो ग्लोबल वेरिएंट Android 9 Pie पर आधारित फनटच ओएस 9.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (2340×1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड फुलव्यू डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5.9 है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है। याद करा दें कि वीवो एस1 प्रो के चीन में लॉन्च किए गए वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo S1 Pro में डायमंड आकार वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर दिया गया है और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं, एक डेप्थ सेंसिंग और एक मैक्रो फोटोग्राफी के लिए। एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा।

नए Vivo S1 Pro में फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
Advertisement

Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 159.25x75.19x8.68 मिलीमीटर और वज़न 186.7 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stylish design
  • Good selfie camera
  • Vivid display
  • Solid battery life
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Underwhelming performance for the price
  • Rear cameras could be better
  • Funtouch OS feels bloated
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  2. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  3. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  4. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  5. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  6. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  8. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  9. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  10. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.