Vivo S1 Global Variant लॉन्च, तीन रियर कैमरे और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है इसमें

वीवो एस1 ग्लोबल वेरिएंट एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। हैंडसेट में मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 16 जुलाई 2019 19:03 IST
ख़ास बातें
  • वीवो का यह फोन तीन रियर कैमरे के साथ आता है
  • Vivo S1 की कीमत करीब 17,700 रुपये है
  • वीवो एस1 के ग्लोबल और चीनी वेरिएंट में कई अंतर हैं
Vivo S1 को ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध करा दिया गया है। चीनी मार्केट में लॉन्च करने के करीब चार महीने बाद कंपनी ने वीवो एस1 को ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध कराने का फैसला किया है। हालांकि, वीवो एस1 के चीनी वेरिएंट और ग्लोबल वेरिएंट में कुछ अंतर हैं। बैटरी, प्रोसेसर, डिस्प्ले साइज़ और कैमरे के आधार पर दोनों वीवो स्मार्टफोन एक-दूसरे से अलग हैं। वीवो एस1 के ग्लोबल वेरिएंट को मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर, तीन रियर कैमरे, 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर और 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ लाया गया है। चीनी वेरिएंट में पॉप-अप सेल्फी कैमरा था, जबकि ग्लोबल वेरिेएंट वाटरड्रॉप नॉच वाला है।
 

Vivo S1 price

इंडोनेशियाई मार्केट में वीवो एस1 की कीमत करीब 17,700 रुपये है। फोन कॉस्मिक ग्रीन और स्काइलाइन ब्लू रंग में आएगा। इस वेरिएंट को भारत में जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

चीनी मार्केट में वीवो एस1 के साथ वीवो एस1 प्रो को भी चीनी मार्केट में लाया गया था। प्रो वेरिएंट को भी ग्लोबल मार्केट में लाए जाने की उम्मीद है।
 

वीवो एस1 स्पेसिफिकेशन

वीवो एस1 ग्लोबल वेरिएंट एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। डुअल-सिम (नैनो) वीवो एस1 में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। साथ में वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। हैंडसेट में मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो का यह तीन रियर कैमरे के साथ आता है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।  

वीवो के इस स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, यूएसबी ओटीजी, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस शामिल हैं। कंपनी ने 4,500 एमएएच की बैटरी दी है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। वीवो एस1 का डाइमेंशन 159.53×75.23×8.13 मिलीमीटर है और वज़न 179.5 ग्राम।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Quick in-display fingerprint scanner
  • Bundled 18W fast charger
  • Bad
  • Average CPU performance
  • Cameras could’ve been better
  • Micro-USB port
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी65

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo S1, Vivo S1 Price, Vivo S1 Specifications, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.