Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग

Vivo V70 Lite 4G में 8,100mAh की विशाल बैटरी मिलती है जो कि इस फोन का हाइलाइट फीचर है।

Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग

Photo Credit: Vivo

Vivo V70 Lite 4G फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

ख़ास बातें
  • Vivo V70 Lite 4G फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले है।
  • फोन में सेफ्टी के लिए डिस्प्ले में ही ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।
  • फोन Android 16 बेस्ड OriginOS 6 पर रन करता है।
विज्ञापन

Vivo V70 Lite 4G को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। फोन इससे पहले 5G वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। Vivo V70 Lite 4G फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर की सेफ्टी है। फोन का बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी है जो कि 8100mAh कैपिसिटी के साथ आती है। कंपनी ने इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। आइए जानते हैं Vivo V70 Lite 4G की कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Vivo V70 Lite 4G Price, Availabillity

Vivo V70 Lite 4G को कंपनी ने यूरेशियन मार्केट में लॉन्च किया है। जल्द ही यह अन्य मार्केट्स में भी लॉन्च हो सकता है। फोन की कीमत का खुलासा अभी तक ब्रांड ने नहीं किया है। यह दो कलर वेरिएंट्स में आता है। अधिकारिक वेबसाइट पर फोन को फुल स्पेसिफिकेशंस के साथ लिस्ट किया गया है। 

Vivo V70 Lite 4G Specifications

Vivo V70 Lite 4G में 6.83 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है जो स्क्रॉलिंग का स्मूद अनुभव दे सकता है। डिस्प्ले में 2800 x 1260 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन में सेफ्टी के लिए डिस्प्ले में ही ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। 

फोन में Unisoc T7300 चिपसेट दिया गया है जो कि एंट्री-लेवल प्रोसेसर है। इसके साथ में 8GB LPDDR4X RAM दी गई है और 128GB व 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के ऑप्शन मिल जाते हैं। आउट ऑफ द बॉक्स फोन Android 16 बेस्ड OriginOS 6 पर रन करता है।

Vivo V70 Lite 4G कैमरा फीचर्स देखें तो फोन में रियर में 50MP का मेन कैमरा है, जिसके साथ पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा इसमें मिल जाता है। 

Vivo V70 Lite 4G में 8,100mAh की विशाल बैटरी मिलती है जो कि इस फोन का हाइलाइट फीचर है। कहा गया है कि यह एक दिन या कुछ-कुछ मामलों में दो दिन तक भी चल सकती है। फोन में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन को कंपनी ने डस्ट और वाटर रसिस्टेंट भी बनाया है जिसके लिए इसमें IP69 रेटिंग मिल जाती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »