Vivo S1 हुआ लॉन्च, हीलियो पी70 प्रोसेसर और तीन रियर कैमरों से है लैस

Vivo S1 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। जानें कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 मार्च 2019 17:32 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S1 में है नॉचलेस डिस्प्ले और पॉप-अप सेल्फी कैमरा
  • Vivo S1 में है 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज
  • दो कलर वेरिएंट में उतारा गया है वीवो एस1
Vivo S1 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। कुछ दिनों पहले चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना (TENAA) पर वीवो एस1 (Vivo S1) को लिस्ट किया गया था। Vivo S1 की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें नॉचलेस डिस्प्ले और पॉप-अप सेल्फी कैमरा है। Vivo S1 के दो कलर वेरिएंट उतारे गए हैं। वीवो एस1 में हीलियो पी70 प्रोसेसर, फुल-एचडी+ स्क्रीन, तीन रियर कैमरे और डुअल-सिम सपोर्ट है। आइए अब आपको Vivo S1 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

Vivo S1 की कीमत

वीवो के मुताबिक, चीनी मार्केट में वीवो एस1 (Vivo S1) की कीमत 2,298 चीनी युआन (लगभग 24,500 रुपये) है, इस दाम में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। Vivo S1 स्मार्टफोन ब्लू और पीच पिंक (Peach Pink) रंग में मिलेगा। बता दें की वीवो एस1 की प्री-बुकिंग 1 अप्रैल 2019 से और हैंडसेट की बिक्री 3 अप्रैल 2019 से शुरू होगी। फिलहाल Vivo S1 को भारत कब लाया जाएगा इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि वीवो भारत में Realme और Xiaomi जैसी कंपनियों को मुकाबले के लिए अपने इस हैंडसेट को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है।
Advertisement
 

Vivo S1 स्पेसिफिकेशन

वीवो एस1 एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। डुअल-सिम वाले Vivo S1 में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.95 प्रतिशत है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ माली-जी72 जीपीयू और 6 जीबी रैम है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Vivo ने फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे दिए हैं, 12 मेगापिक्सल (डुअल-पिक्सल) प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.78 है, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है, तीसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/2.4 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 25 मेगापिक्सल का पॉप-अप फ्रंट कैमरा दिया गया है, इसका अपर्चर एफ/2.0 है।
Advertisement

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए Vivo S1 में 128 जीबी की स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए Vivo S1 में वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी-ओटीजी, जीपीएस, ग्लोनॉस और BeiDou शामिल है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,940 एमएएच की बैटरी दी गई है और फोन में सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है। Vivo S1 की लंबाई-चौड़ाई 161.97x75.93x8.54 मिलीमीटर और वज़न 189.5 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Quick in-display fingerprint scanner
  • Bundled 18W fast charger
  • Bad
  • Average CPU performance
  • Cameras could’ve been better
  • Micro-USB port
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी65

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo S1, Vivo S1 specifications, Vivo S1 price, Vivo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  6. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  2. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  9. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.