Vivo S1 के इस वेरिएंट की बिक्री भारत में शुरू, जानें दाम

Vivo S1: वीवो एस 1 के तीन वेरिएंट उतारे गए थे जिसमें से एक वेरिएंट पहले ही सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया था। जानें किस वेरिएंट की बिक्री हुई शुरू।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 सितंबर 2019 10:22 IST
ख़ास बातें
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित Vivo S1 के तीन वेरिएंट होंगे
  • वीवो एस1 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है
  • 6.38 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है वीवो एस1 में

Vivo S1: वीवो एस1 के इस वेरिएंट की बिक्री भारत में शुरू, जानें दाम

Vivo S1: हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo ने पिछले महीने भारतीय बाजार में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन वीवो एस1 को लॉन्च किया था। वीवो एस1 के तीन वेरिएंट भारत में उतारे गए थे, 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पहले ही Flipkart और Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। अब Vivo ने गैजेट्स 360 को इस बात की पुष्टि की है कि अब Vivo S1 का 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।
 

Vivo S1 Price in India

भारत में Vivo S1 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,990 रुपये तय की गई है। इसके अलावा पिछले महीने वीवो एस1 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भी उतारा गया था लेकिन अभी तक इस वेरिएंट की बिक्री भारत में शुरू नहीं हुई है।
Advertisement

वीवो एस1 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,990 रुपये है। मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने भी ट्वीट करके इस बात को कंफर्म किया है कि यह वेरिएंट ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है। इस मॉडल को फिलहाल ऑनलाइन लिस्ट नहीं किया गया है लेकिन यह जल्द Amazon, Flipkart और वीवो इंडिया के ई-स्टोर पर उपलब्ध कराया जा सकता है।

Vivo S1 का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पहले से अमेजन और फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस वेरिएंट की भारत में कीमत 17,990 रुपये है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम19,990 रुपये है। हैंडसेट स्कायलाइन ब्लू और डायमंड ब्लैक रंग में मिलेगा।

Vivo S1 Specifications

डिज़ाइन की बात करें तो वीवो एस1 में वाटरड्रॉप नॉच है। निचले हिस्से पर पतला बॉर्डर है। फोन में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं। रियर पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Advertisement

वीवो एस1एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। डुअल-सिम (नैनो) वीवो एस1 में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। साथ में वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। Vivo S1 में मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी/ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो का यह तीन रियर कैमरे के साथ आता है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।  
Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, यूएसबी ओटीजी, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस शामिल हैं। कंपनी ने 4,500 एमएएच की बैटरी दी है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। वीवो एस1 का डाइमेंशन 159.53×75.23×8.13 मिलीमीटर है और वज़न 179.5 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Quick in-display fingerprint scanner
  • Bundled 18W fast charger
  • Bad
  • Average CPU performance
  • Cameras could’ve been better
  • Micro-USB port
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी65

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.