Vivo के एंड्रॉयड 10 बीटा अपडेट प्लान का खुलासा, 14 मार्च को Vivo Nex 3 से होगा आगाज़

Vivo Funtouch OS 10 अपडेट यूज़र इंटरफेस (यूआई), परफोर्मेंस और ऑपरेटिंग सिस्टम के दूसरे पहलुओं में सुधार लेकर आएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 9 मार्च 2020 18:03 IST
ख़ास बातें
  • 14 मार्च से मिलना शुरू होगा Vivo Funtouch OS 10 अपडेट
  • 12 मार्च तक अपडेट के लिए करना होगा रजिस्ट्रेशन
  • एंड्रॉयड 10 अधारित है वीवो का यह Funtouch OS 10 अपडेट

फनटच ओएस 10 अपडेट पाने वाला पहला फोन होगा वीवो नेक्स 3

Vivo ने घरेलू मार्केट में एंड्रॉयड 10 अपडेट को लेकर अपनी योजना का ऐलान कर दिया है। कंपनी एंड्रॉयड 10 अधारित Funtouch OS 10 बीटा अपडेट को 14 मार्च को रिलीज करेगी और आगाज़ Vivo Nex 3 से होगा। यह पब्लिक बीटा है पहले 4 हजार यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगा। इसका लाभ उठाने के लिए यूज़र्स को 6 मार्च से 12 मार्च तक के बीच रजिस्टर करना होगा। फनटच ओएस 10 यूज़र इंटरफेस (यूआई), परफॉर्मेंस और ऑपरेटिंग सिस्टम के दूसरे पहलुओं में सुधार लेकर आएगा। वहीं, वीवो आने वाले महीनों में अपने अन्य स्मार्टफोन के लिए भी यह अपडेट ज़ारी करेगी।

Vivo बीते साल दिसंबर में Funtouch OS 10 का रोडमैप लेकर आई थी, जिसके अनुसार इस अपेडट की शुरुआत फरवरी 2020 में होनी थी। हालांकि, फरवरी में वीवो ने घोषणा करते हुए बताया कि कोरोना वायरस के चलते फनटच ओएस 10 अपडेट को ज़ारी होने में थोड़ा और समय लगेगा। लेकिन, अब वीवो स्मार्टफोन के लिए इस अपडेट के शेड्यूल का ऐलान कंपनी के आधिकारिक Weibo पेज पर कर दिया गया है। इस पोस्ट की लिस्ट में अलग-अलग फोन शामिल हैं, जैसे कि Vivo X27, Vivo X27 Pro, Vivo Z5 सीरीज़। इन फोन के नाम के साथ अपडेट ज़ारी होने वाले महीने के बारे में भी लिखा है। वीवो एक्स27 सीरीज़ को यह अपडेट मार्च के आखिर तक मिलना शुरू हो जाएगा। वहीं, वीवो जेड5 सीरीज़ को यह अपडेट जून के आखिर में मिलेगा। इसके अलावा वीवो एस5 को एंड्रॉयड 10 अधारित फनटच ओएस 10 बीटा अपडेट अप्रैल महीने के मध्य में मिलेगा।
Advertisement

Vivo S1, Vivo S1 Pro, Vivo Z3 सीरीज़, Vivo X21 सीरीज़ और Vivo X21s को यह अपडेट जून के आखिर में मिलना शुरू होगा। हालांकि, अपडेट रिलीज करने की तारीख जारी नहीं की गई है।

आधिकारिक फोरम के अनुसार, फनटच ओएस 10 अपडेट कई बदलाव और सुधार के साथ बेहतर प्रदर्शन व स्थिरता लेकर आएगा। Jovi होमपेज में कुछ बदलाव होंगे। ड्राइविंग सीन फंक्शन्स के साथ नई टेलीफोन सेक्रेटरी की सुविधा मिलेगी। अन्य बदलावों में कस्टमाइज़ेबल लॉक स्क्रीन चार्जिंग एनीमेशन, कैलकुलेटर में एक्सचेंज रेट कनवर्ज़न फंक्शन और हाउसकीपर जैसे सुविधा मिलेगी।
Advertisement

12 मार्च को रजिस्ट्रेशन का समय खत्म होने के बाद यह अपडेट 14 मार्च को पुश कर दिया जाएगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo Nex 3, Android 10 beta, FunTouch OS 10
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  2. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  10. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.