Vivo लेकर आ रहा 200W फास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन!, Xiaomi और Realme के छूटेंगे पसीने

Vivo कथित तौर पर एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो कि पावरफुल 200W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऐसा बताया गया था कि Vivo पहले स्मार्टफोन के साथ 100W फास्ट चार्जिंग लाने पर काम कर रहा था

विज्ञापन
ध्रुव राघव, अपडेटेड: 2 जून 2022 09:55 IST
ख़ास बातें
  • Vivo नए चार्जिंग एडॉप्टर के साथ 200W फास्ट चार्जिंग पार कर सकती है।
  • वीवो अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 200W फास्ट चार्जिंग दे सकती है।
  • Vivo के नए स्मार्टफोन में 4000mAh से बड़ी बैटरी मिल सकती है।

Vivo X80 Pro में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Vivo

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo कथित तौर पर एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो कि पावरफुल 200W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऐसा बताया गया था कि Vivo पहले स्मार्टफोन के साथ 100W फास्ट चार्जिंग लाने पर काम कर रहा था, लेकिन अब एक नए चार्जिंग एडॉप्टर के साथ कंपनी 200W फास्ट चार्जिंग को पार कर सकती है। अब उम्मीद है कि फ्लैगशिप स्मार्टफोन 20V / 10A चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि पूरी लाइन 120W, 80W और 66W चार्जिंग रेट के साथ बैकवर्ड कम्पेटिबल होगी।

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर पोस्ट किया कि Vivo फिलहाल एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो कि 200W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। उन्होंने कहा कि कंपनी पहले स्मार्टफोन को सिर्फ 100 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने लायक बनाने पर काम कर रही थी, लेकिन अब कंपनी ने जब से नए चार्जिंग एडेप्टर को बदला है जो कि 20V को सपोर्ट करता है यह 200 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
Advertisement

टिपस्टर ने बताया कि यह पूरे लाइनअप को 120W, 80W और 66W चार्जिंग रेट्स के साथ बैकवर्ड की ओर कम्पेटिबल बनाता है। टिप्सटर ने यह भी बताया था कि स्मार्टफोन में 4000mAh से बड़ी कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। फिलहाल स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। न ही इस स्मार्टफोन के नाम और अन्य जानकारियों का खुलासा हुआ है। वीवो ने स्मार्टफोन के लॉन्च या 200W फास्ट चार्जिंग को लेकर भी कोई पुष्टि नहीं की है।

आपको बता दें कि वीवो का आखिरी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X80 Pro था जो कि इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 SoC दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4700mAh की बैटरी दी गई।  ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 पर बेस्ड OriginOS Ocean पर काम करता। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया। रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 48 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा, 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 8 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा दिया गया।
Advertisement


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp, 120Hz display
  • Good quality cameras
  • Very good battery life
  • Excellent gaming performance
  • Bad
  • Software is a bit buggy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  2. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  3. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  4. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  6. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  7. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  8. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  9. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.