Vivo का V50e जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

V50e में AI Image Expander और AI Note Assist जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स मिलेंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2025 13:34 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन मेंक्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा
  • इसे पर्ल व्हाइट और सैफायर ब्लू कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए कंपनी के V40e की जगह लेगा

इसमें क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का V50e जल्द देश में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के कलर्स और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। इसमें क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। यह पिछले वर्ष पेश किए गए कंपनी के V40e की जगह लेगा। 

भारत में Vivo की वेबसाइट पर V50e को 'जल्द आ रहा है' के टैग के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि, कंपनी ने इसके लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। इसे पर्ल व्हाइट और सैफायर ब्लू कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें स्लिम बेजेल्स वाला क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन का फ्रेम मेटल का है। इसमें वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल और Aura लाइट होगी। इस स्मार्टफोन में Sony का Multifocal Pro Portrait कैमरा तीन फोकल लेंथ के साथ होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट और रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता के साथ होंगे। 

V50e में AI Image Expander और AI Note Assist जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स मिलेंगे। हाल ही में Vivo ने चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में V50 Lite 5G को लॉन्च किया था। V50 Lite 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 399 यूरो (लगभग 37,200 रुपये) का है। V50 Lite 5G को पर्पल, गोल्ड, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, इसके कलर्स के विकल्प रीजन के आधार पर अलग हो  सकते हैं। पिछले महीने Vivo ने भारत में इस सीरीज के बेस मॉडल V50 को लॉन्च किया था। V50 Lite 5G के देश में लॉन्च की जानकारी नहीं मिली है। 

इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच फुल HD+ (1,080x2392 पिक्सल्स) 2.5 pOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। V50 Lite 5G Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। V50 Lite 5G में 50 मेगापिक्सल का IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  6. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  7. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  8. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  9. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  10. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.