8GB रैम, Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ Vivo ला रही ये नया स्मार्टफोन! Geekbench पर आया नजर

प्रोसेसर के बारे में यहां पता चलता है जो कि Snapdragon 4 Gen 2 SoC मेंशन किया गया है। इतना ही नहीं, फोन में 8 जीबी तक रैम होने की पुष्टि भी यहां लिस्टिंग में हो जाती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2023 11:09 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है।
  • इसे मॉडल नम्बर V2327 के साथ देखा गया है।
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 OS के साथ आने वाला है।

भारत में Vivo 4 जनवरी को Vivo X100 सीरीज को पेश करने जा रही है।

Photo Credit: Vivo

Vivo की ओर से जल्द ही एक नया स्मार्टफोन मार्केट में पेश किया जा सकता है। खबर है कि कंपनी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसका नाम अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है। लेकिन स्मार्टफोन बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है। यहां पर इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस भी पता चलते हैं। आइए जानते हैं कैसा होने वाला है ओप्पो का ये अपकमिंग स्मार्टफोन। 

Vivo का एक नया स्मार्टफोन बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर स्पॉट हुआ है। गीकबेंच बेंचमार्क वेबसाइट पर इसे मॉडल नम्बर V2327 के साथ देखा (Via) गया है। फोन के प्रोसेसर के बारे में यहां पता चलता है जो कि Snapdragon 4 Gen 2 SoC मेंशन किया गया है। इतना ही नहीं, फोन में 8 जीबी तक रैम होने की पुष्टि भी यहां लिस्टिंग में हो जाती है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 OS के साथ आने वाला है। बेंचमार्क स्कोर्स की बात करें तो डिवाइस ने सिंगल कोर टेस्ट में 902 पॉइंट्स हासिल किए हैं जबकि मल्टीकोर टेस्ट में 2168 पॉइंट्स हासिल किए हैं।  

Vivo V2327 के स्पेक्स देखकर पता चलता है कि यह फोन एक मिडरेंज डिवाइस हो सकता है जिसमें 5G कनेक्टिविटी होगी। कयास है कि फोन Y सीरीज में अगला एडिशन हो सकता है। भारत में Vivo के अपकमिंग लॉन्च के बारे में बात करें तो कंपनी यहां Vivo X100 सीरीज को पेश करने जा रही है जिसके लिए 4 जनवरी का दिन निर्धारित है। लॉन्च इवेंट 12.00PM पर शुरू होगा। जिसे कंपनी के अधिकारिक सोशल मीडिया चैनल पर देखा जा सकेगा। फोन फ्लिपकार्ट पर खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।

Vivo X100 सीरीज स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का 1 इंच टाइप प्राइमरी कैमरा है। Vivo X100 और X100 Pro को Asteroid Black, Startrail Blue और Sunset कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में  MediaTek Dimensity 9300 SoC चिपसेट, Funtouch OS 14, V3 इमेजिंग चिप और Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। 
Advertisement

Vivo X100 और X100 Pro का चीन में प्राइस क्रमशः CNY 4,999 (लगभग 56,500 रुपये) और CNY 3,999 (लगभग 50,000 रुपये) से शुरू होता है। इस सीरीज के X100 को चीन में कस्टमर्स ने काफी पसंद किया है। इसके लॉन्च से पहले ही 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग हो गई थी। भारत में भी फैंस को इसका इंतजार है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.