Vivo ने 6.64 इंच LCD स्क्रीन के साथ लॉन्च किया Y100t, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

कंपनी की Y सीरीज के इस नए स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी है जो 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 फरवरी 2024 15:33 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की Y सीरीज के इस नए स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी है
  • इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8200 है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo ने Y100t को लॉन्च किया है। इसमें 6.64 इंच LCD स्क्रीन दी गई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8200 है। कंपनी की Y सीरीज के इस नए स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी है जो 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

कंपनी ने चीन में यह स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसके 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 1,449 (लगभग 17,650 रुपये), 12 GB + 256 GB का CNY 1,649 (लगभग 19,310 रुपये) और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का का CNY 1,849 (लगभग 21,660 रुपये ) है। इसे Snowy White, Far Mountain Green और Moon Shadow Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री 28 फरवरी से शुरू होगी। 

Vivo Y100t के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.64 इंच फुल HD+ (1,080x2,388 पिक्सल) LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8200 दिया गया है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, 5G, WiFi, Bluetooth, GPS, USB Type-C पोर्ट और 3.5 mm हेडफोन जैक के विकल्प हैं। 

इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 120 W SuperVOOC चार्जिंग और 65 W USB-PD चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का V30 Pro इस महीने के अंत में लॉन्च किया जाएगा कंपनी ने इस सीरीज में Vivo V30 और V30 Lite को पेश किया था। V30 Pro को बेंचमार्किंग साइट्स पर देखा गया है। इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में कुछ लीक से संकेत मिला है। कंपनी ने V30 Pro की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होने की पुष्टि की है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX920 प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल का Sony IMX816 पोट्रेट कैमरा और अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस के साथ सेंसर हो सकता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि V30 Pro में V30 के समान 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इसे ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस सीरीज का बेस मॉडल एक अतिरिक्त ग्रेडिएंट ग्रीन कलर में हो सकता है। 

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.64 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8200

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2388 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  3. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  2. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  3. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  4. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  5. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  6. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  7. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  8. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  9. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  10. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.