Vivo का भारतीय ग्राहकों को तोहफा! जेब में है यह स्‍मार्टफोन, तो चला पाएंगे एंड्रॉयड 14

Vivo Funtouch OS 14 : 18 सितंबर से प्रिव्‍यू को रोलआउट करने की तैयारी कर रही है। इसके रजिस्‍ट्रेशन 12 सितंबर से शुरू होंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 सितंबर 2023 17:08 IST
ख़ास बातें
  • वीवो ने पेश किया एक्‍सक्‍लूसिव फनटच ओएस
  • एंड्रॉयड 14 प्रिव्‍यू प्रोग्राम पर है बेस्‍ड
  • यूजर्स को मिलेगा लेटेस्‍ट ओएस का एक्‍सपीरियंस

एंड्रॉयड 14 प्रीव्यू को एक्‍सपीरियंस करने के लिए यूजर्स को लेटेस्‍ट सिस्‍टम वर्जन 13.1.13.8.W30.V000L1 या उससे ऊपर के वर्जन पर अपग्रेड करना होगा।

चीनी स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो (Vivo) भारत में बाकी स्‍मार्टफोन ब्रैंड्स पर भारी पड़ रहा है। आईडीसी की एक रिपोर्ट में पिछले महीने बताया गया था वीवो ने भारत के स्‍मार्टफोन मार्केट में नंबर-1 की पोजिशन बना ली है। उसने सैमसंग को नंबर-2 पर धकेल दिया है। सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर ओएस अपडेट तक यह ब्रैंड अपने ग्राहकों को आगे रखता है। अब वीवो ने ऐलान किया है कि वह भारत में X90 Pro स्‍मार्टफोन यूजर्स के लिए एंड्रॉयड 14 प्रीव्यू ला रही है। यह प्रिव्‍यू प्रोग्राम Funtouch OS 14 पर बेस्‍ड होगा। 

वीवो ने बताया है कि वह 18 सितंबर से प्रिव्‍यू को रोलआउट करने की तैयारी कर रही है। इसके रजिस्‍ट्रेशन 12 सितंबर से शुरू होंगे। खास बात है कि इस खास अपडेट के लिए सिर्फ 500 यूजर्स को सिलेक्‍ट किया जाएगा। 
Advertisement

प्रिव्‍यू प्रोग्राम में रजिस्‍टर करने के लिए Settings में जाएं। फ‍िर System Update में जाएं। वहां टॉप में दायीं तरफ दिखने वाले सेटिंग्‍स आइकन में जाकर ट्रायल वर्जन पर क्लिक करें।  

एंड्रॉयड 14 प्रीव्यू को एक्‍सपीरियंस करने के लिए यूजर्स को लेटेस्‍ट सिस्‍टम वर्जन 13.1.13.8.W30.V000L1 या उससे ऊपर के वर्जन पर अपग्रेड करना होगा। प्रिव्‍यू के दौरान यूजर्स को सॉफ्टवेयर से जुड़ी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यूजर्स को अपने फोन के डेटा का बैकअप बना लेना चाहिए। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर यूजर्स का सिलेक्‍शन किया जा सकता है। 
Advertisement

बात करें Vivo X90 Pro स्‍मार्टफोन की, तो इसमें 6.78 इंच की AMOLED 3D डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,260x 2,800 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर 4nm MediaTek Dimensity 9200 SoC पर काम करता है। Vivo X90 Pro में f/1.75 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Vivo X90 Pro में 4,870mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह सिर्फ 8 मिनट्स में 0-50 प्रतिशत चार्ज हो सकती है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FunTouch OS पर काम करता है।
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great primary and portrait cameras
  • Good gaming performance
  • Solid battery life, 120W fast charging
  • Smooth software experience
  • Premium design, IP68 rating
  • Bad
  • Display misses out on LTPO tech
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Selfie Portrait mode needs work
  • Heats up under load
  • Predecessor offered better value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,870 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.