Vivo Apex में होगा खास किस्म का फ्रंट कैमरा, 12 जून को हो सकता है लॉन्च

चीनी स्मार्टफोन निर्माता Vivo संभवत: एपेक्स स्मार्टफोन से पर्दा उठाने जा रही है। उम्मीद है कि Vivo अगले महीने बेज़ल रहित Apex फोन को उतारेगी...

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 24 मई 2018 10:48 IST
ख़ास बातें
  • चीनी स्मार्टफोन निर्माता Vivo ला रही है ख़ास फ्रंट कैमरे वाला फोन
  • अगले महीने बेज़ल रहित Apex फोन उतारेगी कंपनी
  • एमडब्लयूसी 2018 में वीवो एपेक्स की झलक देखने को मिली थी

Vivo Apex

चीनी स्मार्टफोन निर्माता Vivo संभवत: एपेक्स स्मार्टफोन से पर्दा उठाने जा रही है। उम्मीद है कि Vivo अगले महीने बेज़ल रहित Apex फोन को उतारेगी। बता दें कि एमडब्लयूसी 2018 में वीवो एपेक्स की झलक देखने को मिली थी। साथ ही मार्च में ही फोन का फॉर्मल एनाउंसमेंट भी हुआ था। प्रमुख फीचर की बात करें तो Vivo ने इस फोन में 91 फीसदी का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया है। आधी स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर है और पॉप-अप सेल्फी कैमरा है।
 

अब कंपनी ने इसके लिए 'सेव द डेट' इनवाइट जारी कर दिया है। शंघाई में 12 जून को आयोजित होने जा रहे इवेंट में फोन लॉन्च होने की पूरी उम्मीद है। Vivo ने चीन में भी एक विज्ञापन के ज़रिए एपेक्स के कुछ फीचर से पर्दा उठा दिया है। एपेक्स को वीवो ने दुनिया का पहला हाफ-स्क्रीन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर बताया है, जो ओलेड स्क्रीन के आधे हिस्से में मौज़ूद रहेगा।


वीवो ने फोन से जुड़ी बहुत ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है लेकिन रिपोर्ट में ज़िक्र है कि फोन में 5.99 इंच का डिस्प्ले होगा। स्मार्टफोन में काम करेगा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर। बेज़ल लेस डिस्प्ले और पॉप-अप वाला प्रंट कैमरा भी इसके प्रमुख फीचर में गिने जाएंगे।
Advertisement

अन्य फीचर की बात करें तो एपेक्स में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा, जो 0.8 सेकंड में एलीवेट हो जाएगा। कैमरा एआई फीचर से लैस होगा। स्मार्टफोन में साउंडकास्टिंग तकनीक इस्तेमाल हुई है, जो डिस्प्ले के ज़रिए वाइब्रेशन देती है। यह इयरपीस और लाउड स्पीकर की तरह भी काम करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo, Vivo APEX
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.