Vivo दे रही 5 लाख रुपये ईनाम, Vivo X90 Pro स्मार्टफोन जीतने का मौका! बस करना होगा ये छोटा सा काम

आप एक वीवो स्मार्टफोन यूजर हैं तो इस कंपीटिशन में हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 सितंबर 2023 15:27 IST
ख़ास बातें
  • 5 लाख रुपये और Vivo X90 Pro स्मार्टफोन जीतने का मौका
  • Vivo Imagine Smartphone Photography Awards में लें हिस्सा
  • कल्चर, मोशन, नेचर, पोर्ट्रेट, नाइट, और आर्किटेक्चर 6 कैटिगरी में फोटो दें

कंपनी ने प्रतियोगिता आयोजित की है जिसे Vivo Imagine Smartphone Photography Awards का नाम दिया गया है।

Photo Credit: VivoImagine

Vivo स्मार्टफोन कंपनी आपको 5 लाख रुपये और Vivo X90 Pro स्मार्टफोन जीतने का मौका दे रही है। इसके लिए बहुत सिंपल सा काम आपको करना है, जिसकी सारी जानकारी हम आपको यहां पर बता रहे हैं। लेकिन उससे पहले जान लें कि कंपनी यह कॉन्टेस्ट यानी मुकाबला किन यूजर्स के लिए कर रही है, और कौन इसमें भाग ले सकता है। भाग लेने की प्रक्रिया क्या होगी, ये सब जानकारी हम आपको दे रहे हैं। 

फोटोग्राफी का शौक रखने वालों के लिए चाइनीज स्मार्टफोन मेकर वीवो एक कमाल का मौका लेकर आई है। कंपनी ने प्रतियोगिता आयोजित की है जिसे Vivo Imagine Smartphone Photography Awards का नाम दिया गया है। ब्रैंड ने इसके लिए Warner Bros Discovery के साथ भागीदारी की है। कंपीटिशन के बारे में कंपनी का कहना है कि वह यूजर्स को अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का मौका दे रही है, वो भी एक स्मार्टफोन के कैमरा के जरिए। यानी कि बस आपको बताई गई कैटिगरी के लिए एक फोटो खींचना है और उसे एंट्री के लिए भेजना है। 

Photo Credit: Vivo


जीत होने पर कंपनी की ओर से कहा गया है कि विजेता को 5 लाख रुपये का ईनाम मिलेगा और Vivo X90 Pro स्मार्टफोन भी दिया जाएगा। आपको कैटिगरी के बारे में भी बता देते हैं। कंपनी ने इसमें 6 कैटिगरी रखी हैं जिसमें कल्चर, मोशन, नेचर, पोर्ट्रेट, नाइट, और आर्किटेक्चर शामिल है। इन 6 कैटिगरी में से आप किसी में भी फोटो खींचकर भेज सकते हैं। 
 

कैसे लें हिस्सा

तो अगर आपको भी फोटोग्राफी का शौक है, और आप एक वीवो स्मार्टफोन यूजर हैं तो इस कंपीटिशन में हिस्सा ले सकते हैं। यानी मुकाबले में भाग लेने के लिए आपके पास वीवो स्मार्टफोन होना जरूरी है। फोटो भी वीवो स्मार्टफोन से खींची हुई होनी चाहिए। इसके लिए www.vivoimagine.com पर जाना होगा। यहां जाकर आप कॉन्टेस्ट के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। अपनी बेसिक डिटेल्स यहां भरनी होंगीं। उसके बाद फोटोग्राफी कैटिगरी चुन लें और फिर खींची गई फोटो को अपलोड कर दें। आप कैटिगरी के अनुसार अधिकतम 5 फोटो भेज सकते हैं। और अधिक जानकारी के लिए ऊपर बताई गई वेबसाइट पर जाकर डिटेल्स चेक कर सकते हैं। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great primary and portrait cameras
  • Good gaming performance
  • Solid battery life, 120W fast charging
  • Smooth software experience
  • Premium design, IP68 rating
  • Bad
  • Display misses out on LTPO tech
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Selfie Portrait mode needs work
  • Heats up under load
  • Predecessor offered better value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,870 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  2. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
  3. iQOO Z12 Turbo में मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप! Geekbench पर स्पॉट
  4. Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!
  5. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
  6. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
  7. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
  8. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  9. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  10. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.