Vi का 399 रुपये वाला प्लान Airtel व Jio के प्लान से है बेस्ट, जानें कैसे...

तीनों टेलीकॉम कंपनियां 399 रुपये की कीमत का प्रीपेड प्लान लेकर आती हैं, जिनके बेनेफिट बिल्कुल एक जैसे हैं। लेकिन समान कीमत व बेनेफिट होने के बावजूद Jio और Airtel के मुकाबले Vi का प्लान बेस्ट साबित होता है। कैसे? आइए जानते हैं।

Vi का 399 रुपये वाला प्लान Airtel व Jio के प्लान से है बेस्ट, जानें कैसे...

399 रुपये प्लान में मिलती है 56 दिन की वैधता

ख़ास बातें
  • Vi के 399 रुपये के प्लान में रोज मिलता है 1.5 जीबी डेटा
  • Airtel व Jio के 399 रुपये के प्लान में भी मिलता है डेली 1.5 जीबी डेटा
  • वीआई प्लान में मौजूदा डेटा के अतिरिक्त डेटा भी ऑफर करती है
विज्ञापन
Vi, Airtel और Jio तीनों ही टेलीकॉम मार्केट की दिग्गज कंपनियां हैं, जो कि यूज़र्स को लुभाने के लिए कई आकर्षक रीचार्ज प्लान लेकर आती हैं। लेकिन इसमें भी कोई दोराय नहीं की जियो और एयरटेल के सामने वीआई की मार्केट पॉजिशन अब भी काफी कमज़ोर है। हालांकि, आज हम वीआई का एक ऐसा प्रीपेड रीचार्ज प्लान आपके लिए ढूंढकर लेकर आए हैं, जिसके सामने जियो और एयरटेल के समान कीमत वाले प्लान फीके पड़ जाएंगे। दरअसल, तीनों टेलीकॉम कंपनियां 399 रुपये की कीमत का एक प्रीपेड प्लान लेकर आती हैं, जिनके बेनेफिट बिल्कुल एक जैसे हैं। लेकिन समान कीमत व बेनेफिट होने के बावजूद जियो और एयरटेल के मुकाबले वीआई का प्लान बेस्ट साबित होता है। कैसे? आइए जानते हैं।

Vi के 399 रुपये वाले पैक की बात करें, तो इस प्लान की वैधता 56 दिन की है। 56 दिन की वैधता के साथ आपको प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट प्राप्त होते हैं। कॉलिंग के अलावा इस प्लान में यूज़र्स को डेली 1.5GB डाटा मुहैया कराया जाता है, 56 दिन की वैधता के लिहाज से आपको इस प्लान में कुल मिलाकर 84GB डेटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होता है। साथ ही आप 56 दिनों तक रोज़ाना 100 मुफ्त SMS सुविधा का भी लाभ ले सकते हैं। Airtel और Jio भी इसकी तरह के 399 रुपये वाले पैक लेकर आते हैं, जिनमें आपको 1.5 जीबी डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग व डेली 100 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं। खासबात यह है कि यह दोनों कंपनियां भी 399 रुपये वाले पैक पर 56 दिन की ही वैधता प्रदान करती है।

अब आप सोच रहे होंगे कि समान बेनेफिट और समान कीमत के बावजूद कैसे Vi का प्लान बाकि दो दिग्गज कंपनियों के प्लान की तुलन में बेस्ट है? तो वजह है वीआई के साथ मिलने वाला ऑलनाइट डेटा पैक। जी हां, वीआई अपने कई रीचार्ज प्लान के साथ ऑलनाइट डेटा पैक प्रदान करती है, जिसमें आप रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं, और वो डेटा आप मौजूदा प्लान से नहीं काटा जाएगा। यही नहीं, इस प्लान के साथ आपको डेटा वीकेंड रोलओवर की सुविधा भी प्राप्त होगी, जिसके तहत सोमवार से लेकर शुक्रवार तक जिस-जिस दिन आपने पूरा 1.5 जीबी डेटा इस्तेमाल नहीं किया है, उस-उस दिन का बचा डेटा आप वीकेंड में इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन वजहों से वीआई का 399 रुपये वाला पैक एयरटेल व जियो के 399 रुपये वाले पैक से बेस्ट साबित होता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vi, Airtel, Jio, Vi rs 399 plan
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »