Upcoming Smartphones May 2024: Samsung Galaxy F55, Vivo X100 Ultra, iQOO Z9x जैसे स्मार्टफोन अगले हफ्ते होंगे लॉन्च

Vivo X100 Ultra इनमें सबसे ज्यादा प्रीमियम स्मार्टफोन बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 मई 2024 12:31 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X100 Ultra इनमें सबसे ज्यादा प्रीमियम स्मार्टफोन बताया जा रहा है।
  • Vivo X100s में Dimensity 9300 Plus प्रोसेसर होगा।
  • Samsung Galaxy F55 5G भारत में 17 मई को लॉन्च होने जा रहा है।

कंपनी Vivo X100 सीरीज में नया एडिशन Vivo X100 Ultra पेश करेगी

मई 2024 में आने वाले दिनों में कई नए स्मार्टफोन का लॉन्च देखने को मिलने वाला है। बात अगले हफ्ते की करें तो अगले हफ्ते तीन पॉपुलर ब्रैंड्स के स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने जा रहे हैं। रोचक बात यह है कि इनमें से दो कंपनियों के स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होंगे जबकि एक अन्य मोबाइल कंपनी चीन में अपनी चर्चित सीरीज पेश करने जा रही है। 

भारत में Samsung की ओर से एक स्मार्टफोन पेश किया जाएगा जो कि मिडरेंज डिवाइस होगा। जबकि IQOO की ओर से भी नया फोन लॉन्च किया जाएगा। Vivo अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज भी लॉन्च करेगी जिसे वह चीन में पेश करने जा रही है। आइए जानते हैं इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स के बारे में। 

Vivo X100 Ultra, Vivo X100s
अगले हफ्ते लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स में Vivo की X100 सीरीज के स्मार्टफोन इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहे हैं। कंपनी Vivo X100 सीरीज में नया एडिशन Vivo X100 Ultra पेश करेगी जबकि इसी में Vivo X100s सीरीज को पेश करेगी। Vivo X100s सीरीज में Vivo X100s और Vivo X100s Pro के लॉन्च की चर्चा है। ये डिवाइसेज 13 मई के इवेंट में चीन में पेश किए जाएंगे। 
Advertisement

Vivo X100 Ultra इनमें सबसे ज्यादा प्रीमियम स्मार्टफोन बताया जा रहा है। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया जाएगा। जबकि Vivo X100s में Dimensity 9300 Plus प्रोसेसर होगा। X100 Ultra के कैमरा की सबसे ज्यादा चर्चा है। फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-900 1-inch सेंसर होगा जो फोन के प्राइमरी कैमरा के रूप में मौजूद होगा। साथ में 200MP का 1/1.4-inch पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी होगा।

iQOO Z9x 
Advertisement
iQOO Z9x स्मार्टफोन भारत में 16 मई को लॉन्च होने जा रहा है। यह iQOO Z9 से थोड़ा कमतर दर्जे का फोन होगा। फोन में 6.72 इंच साइज का डिस्प्ले होगा जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 SoC से लैस बताया जा रहा है। इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 6000mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। इसके अलावा फोन में स्टीरियो स्पीकर, 3.5mm हेडफोन जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी बताया गया है। 

Samsung Galaxy F55 5G
Advertisement
Samsung Galaxy F55 5G भारत में 17 मई को लॉन्च होने जा रहा है। इसमें 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले बताया गया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। प्रोसेसिंग के लिए यह Snapdragon 7 Gen 1 SoC से लैस डिवाइस होगा। Samsung Galaxy F55 5G में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी होगी जिसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good for gaming
  • Proper IP64 protection against dust
  • Fast 44W wired charging
  • Good battery life
  • Bad
  • Plenty of preinstalled apps
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 1

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  2. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  3. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  4. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
  5. Pova 8 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: ₹50000 में कौन सा है बेस्ट
  6. अमेरिकी कंपनी Microsoft को चीन दिखाएगा बाहर का रास्ता? सरकारी सिस्टम से हटेगा Windows
  7. भारत ने रचा इतिहास, पहली बार में बना डाली नेटवर्किंग चिप VIHAAN, अब नहीं करना पड़ेगा आयात!
  8. UPI से पेमेंट पर चार्ज लगाने का रास्ता खुला, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी भुगतान से जुड़े कानूनों को मंजूरी
  9. मोबाइल के दाम 7वें आसमान पर! ₹7 हजार महंगा हुआ Vivo T5 Pro स्मार्टफोन, अब मिलेगा इतने का
  10. 9100mAh बैटरी वाला iQOO Neo11 Ultra हुआ लॉन्च, जितना मर्जी इस्तेमाल करो बैटरी नहीं होगी खत्म
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.