Upcoming Smartphones June 2024: इस हफ्ते Oppo F27 Pro Plus, Xiaomi Civi 14, Honor Magic V Flip जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ

Oppo F27 Pro Plus में रियर में 64MP का मेन कैमरा बताया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जून 2024 17:12 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Xiaomi और Oppo अपने नए स्मार्टफोन पेश करने जा रही हैं
  • चीन में Honor का नया फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च के लिए तैयार है
  • Oppo F27 Pro Plus भारत में 13 जून को लॉन्च होगा।

भारत में Xiaomi और Oppo अपने नए स्मार्टफोन पेश करने जा रही हैं

Photo Credit: Oppo

जून का दूसरा हफ्ता शुरू हो चुका है। स्मार्टफोन मार्केट में आने वाले दिनों में नए फोन लॉन्च होने जा रहे हैं जिनके कारण मार्केट में हलचल देखने को मिलने वाली है। भारत में Xiaomi और Oppo अपने नए स्मार्टफोन पेश करने जा रही हैं जबकि चीन में Honor का नया फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च के लिए तैयार है। आइए जानते हैं कौन से होंगे ये नए स्मार्टफोन, और कौन से होंगे इनके खास स्पेसिफिकेशंस। 

Oppo F27 Pro Plus 
Oppo F27 Pro Plus भारत में 13 जून को लॉन्च होगा। कंपनी अगले हफ्ते गरूवार के दिन इससे पर्दा उठाने वाली है। फोन को Oppo A3 Pro का रिब्रांडेड वर्जन कहा गया है। फोन में 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस OLED पैनल होगा। डिस्प्ले में कर्व डिजाइन देखने को मिलने वाला है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला है। फोन को कंपनी IP69 रेटिंग के साथ पेश कर सकती है। यह भारत में पहला फोन होगा जो इस रेटिंग के साथ आने वाला है। यानी इसमें तगड़ा वॉटर रसिस्टेंस मिलने वाला है। 

Oppo F27 Pro Plus में रियर में 64MP का मेन कैमरा बताया गया है। यह फोन 5000mAh बैटरी से लैस होकर आ सकता है। जिसके साथ में कंपनी 67W फास्ट चार्जिंग फीचर दे सकती है। यह वायर्ड चार्जिंग फीचर होगा। वायरलेस चार्जिंग के लिए अभी तक कोई जानकारी इस संबंध में उपलब्ध नहीं है। 
Advertisement

Xiaomi 14 Civi 
Xiaomi 14 Civi भारत में 12 जून को लॉन्च होने जा रहा है। यह अगले हफ्ते बुधवार के दिन इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देगा। इसे Xiaomi Civi 4 Pro का रिब्रांडेड मॉडल कहा गया है। फोन का खास आकर्षण इसका प्रोसेसर है जो कि Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट है। इसमें कंपनी Leica कैमरा देने वाली है। 
Advertisement

रियर कैमरा में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होगा। साथ में 50 मेगापिक्सल 2X टेलीफोटो शूटर भी मौजूद होगा। तीसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर होगा। फ्रंट साइड में कंपनी 32 मेगापिक्सल के दो कैमरा देने वाली है। इसमें मेन सेंसर 32MP ऑटोफोकस लेंस होगा। सेकंडरी कैमरा 32MP अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। फोन की कीमत 50 हजार रुपये करीब संभावित बताई गई है। 

Honor Magic V Flip 
Advertisement
Honor Magic V Flip कंपनी का फ्लिप मोबाइल फोन है। यह चीन में 13 जून को लॉन्च होने जा रहा है। यह कंपनी का पहला वर्टीकल फोल्डेबल, या क्लैमशैल फोन है। कंपनी का दावा है कि इसमें अब तक लॉन्च हुए फ्लिप फोन्स में से सबसे बड़ा कवर डिस्प्ले आने वाला है। फोन ब्लैक, व्हाइट, पिंक जैसे कलर्स में आएगा। इसमें 4,800mAh की बैटरी होगी, और 66W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1236x2750 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.