Upcoming Smartphones January 2024: OnePlus 12 समेत ये स्मार्टफोन मचाएंगे इस हफ्ते धूम!

OnePlus 12R कंपनी की ओर से एक और फ्लैगशिप किलर डिवाइस के रूप में लॉन्च किया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 जनवरी 2024 21:28 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus स्मार्टफोन मार्केट में हलचल मचाने के लिए तैयार है।
  • फ्लैगशिप डिवाइसेज OnePlus 12 और OnePlus 12R होंगे इस हफ्ते लॉन्च।
  • लॉन्च ईवेंट को कंपनी के अधिकारिक YouTube चैनल पर देखा जा सकेगा।

OnePlus 12, और OnePlus 12R को 23 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy S24 लॉन्च के बाद इस हफ्ते चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus स्मार्टफोन मार्केट में हलचल मचाने के लिए तैयार है। जनवरी की शुरुआत से अब तक कई स्मार्टफोन भारत समेत दुनियाभर में लॉन्च हो चुके हैं। अब OnePlus की ओर से चर्चित फ्लैगशिप डिवाइसेज OnePlus 12 और OnePlus 12R को लॉन्च किया जा रहा है। ये दोनों ही स्मार्टफोन 23 जनवरी को लॉन्च होने जा रहे हैं जो कि एक ग्लोबल लॉन्च होगा। चीन में डिवाइसेज को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। 

OnePlus 12, और OnePlus 12R को 23 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च ईवेंट को कंपनी के अधिकारिक YouTube चैनल पर देखा जा सकेगा। जिसके लिए भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे का समय रखा गया है। ईवेंट लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। लॉन्च से पहले इनके स्पेसिफिकेशंस पर एक नजर डाल लेते हैं। 

OnePlus 12
OnePlus 12 में 6.82 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले मिलने वाला है जो कि एक LTPO पैनल होगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, और क्वाडएचडी प्लस रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC मिलता है। कैमरा की बात करें तो यह 50 मेगापिक्सल वाइड कैमरा, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, और 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा कैरी करता है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इसमें 5,400mAh बैटरी दी गई है। फोन में 100W वायर्ड चार्जिंग, और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। डिवाइस को IP65 रेट किया गया है।
.
OnePlus 12R
OnePlus 12R कंपनी की ओर से एक और फ्लैगशिप किलर डिवाइस के रूप में लॉन्च किया जा रहा है। यह फोन दरअसल OnePlus Ace 3 का रिब्रांडेड वर्जन है जो चीन में लॉन्च हो चुका है। फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का LTPO कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। यह एक OLED पैनल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है और 1.5K रिजॉल्यूशन दिया गया है। 
Advertisement

कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल वाइड कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फ्रंट में फोन 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है। प्रोसेसिंग के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 से लैस होकर फोन आता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5500एमएएच की बड़ी बैटरी मिलती है। जिसके साथ में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Flagship-level performance
  • Superfast 100W charging
  • Good main rear camera
  • Bad
  • Overall average camera setup
  • No eSIM
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  2. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  3. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  4. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  3. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  4. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  6. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  8. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  9. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  10. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.