Google से लेकर Realme, Poco और Motorola के ये स्मार्टफोन्स होंगे मई 2023 में लॉन्च

Poco F5 सीरीज को 9 मई को लॉन्च किया जाएगा। इस लाइनअप में दो स्मार्टफोन Poco F5 और Poco F5 Pro शामिल होंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 मई 2023 17:38 IST
ख़ास बातें
  • Poco F5 सीरीज को 9 मई को लॉन्च किया जाएगा।
  • Realme 11 को चीन में 10 मई को लॉन्च किया जाएगा।
  • Google Pixel Fold को 2023 के Google I/O में 10 मई को पेश किया जाएगा।

Poco F5 Pro 5G को 9 मई को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होगा।

Photo Credit: Twitter/Poco

मई की शुरुआत हो गई है और अगर आप कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको इस महीने लॉन्च होने वाले कुछ नए स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं। बीते महीने की तरह इस महीने भी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां कई नए फोन लेकर आने वाली हैं। हालांकि, इस दौरान एप्पल और सैमसंग जैसी कंपनियां अपने नए फोन लेकर नहीं आएंगी। आइए मई 2023 में आने वाले स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 
Poco F5 सीरीज 
Poco F5 सीरीज को 9 मई को लॉन्च किया जाएगा। इस लाइनअप में दो स्मार्टफोन Poco F5 और Poco F5 Pro शामिल होंगे। ये दोनों स्मार्टफोन Redmi Note 12 Turbo और Redmi K60 के रिब्रांडेड वर्जन होंगे। Poco F5 भारत में करीब 30,000 रुपये की कीमत में आ सकता है। वहीं Poco F5 Pro भारत में उपलब्ध नहीं होगा।

Realme 11 सीरीज
Realme 11 को चीन में 10 मई को लॉन्च किया जाएगा। इस लाइनअप में कथित तौर पर Realme 11, Realme 11 Pro और Realme 11 Pro Plus शामिल होंगे। हालांकि, अभी तक कंपनी द्वारा सिर्फ प्रो वेरिएंट का ही टीजर जारी किया गया है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर मिलेगा।
Advertisement

Google Pixel Fold
Google Pixel Fold को 2023 के Google I/O में 10 मई को पेश किया जाएगा। Pixel Fold के साथ टेक दिग्गज Pixel 7a से भी पर्दा उठा सकती है। Pixel Fold कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा, जिसमें 7.6 इंच की होरिजोंटल फोल्डेबल डिस्प्ले मिलेगी। वहीं 5.8 इंच की एक्सटरनल डिस्प्ले मिलेगी।
Advertisement

Sony Xperia 1 V
Sony Xperia 1 V को 11 मई को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इस स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। अफवाहों पर ध्यान दें तो इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी मिल सकती है।
Advertisement

Motorola Razr 2023 Series और Edge 40
Motorola इस महीने नई जनरेशन का Razr फोल्डेबल फोन और Edge फ्लैगशिप सीरीज लेकर आ सकती है। Razr लाइनअप में Razr 40 और Razr 40 Ultra शामिल होंगे।
Advertisement

Honor 90 सीरीज
Honor कथित तौर पर मई में Honor 90 सीरीज को लॉन्च करने वाली है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 प्रोसेसर और 200 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है।

इसके अलावा मई में iQOO Neo 8 सीरीज, Realme Narzo N53, Tecno Camon 20 सीरीज,  Infinix Note 30 सीरीज,  Lava Agni 2 5G,  Vivo S17 सीरीज, Vivo Y78 5G, Vivo Y36, Oppo Reno 10 सीरीज, Oppo A98 5G आदि स्मार्टफोन्स लॉन्च होने की उम्मीद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  5. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  6. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  7. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  8. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  9. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  10. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.