200MP कैमरा, 23800mAh बैटरी के साथ 1 क‍िलो का स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें पूरी डिटेल

UNIHERTZ 8849 Tank 3 Pro को 640 डॉलर (लगभग 52,939 रुपये) में लॉन्‍च किया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2024 11:55 IST
ख़ास बातें
  • UNIHERTZ 8849 Tank 3 Pro स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • हाईटेक खूबियों से लैस है यह डिवाइस
  • फोन के प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं

कंपनी 50 डॉलर का कूपन भी दे रही है, जिससे कीमत और कम हो जाती है। फोन की प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं।

Photo Credit: aliexpress

UNIHERTZ ने बेहद टिकाऊ स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया है। इसका नाम है- 8849 Tank 3 Pro. जो रग‍ड कैटिगरी की डिवाइस है। फोन की सबसे बड़ी खूबी है कि इसे प्रोजेक्‍टर के रूप में इस्‍तेमाल किया जा सकता है। पावरफुल बैटरी फोन में है और यह 5G नेटवर्क को भी सपोर्ट करता है। इसे मिड प्रीमियम रेंज में लॉन्‍च किया गया है। कंपनी ने इसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8200 अल्‍ट्रा प्रोसेसर लगाया है। फोन में 18 जीबी तक बड़ी रैम है।   
 

UNIHERTZ 8849 Tank 3 Pro Price in India 

UNIHERTZ 8849 Tank 3 Pro को 640 डॉलर (लगभग 52,939 रुपये) में लॉन्‍च किया गया है। कंपनी 50 डॉलर का कूपन भी दे रही है, जिससे कीमत और कम हो जाती है। फोन के प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। हालांकि शिपिंग कॉस्‍ट के हिसाब से कुछ मार्केट्स में दाम में अंतर हो सकता है। 
Advertisement
 

UNIHERTZ 8849 Tank 3 Pro features in India 

UNIHERTZ 8849 Tank 3 Pro स्‍मार्टफोन में 6.79 इंच का डिस्‍प्‍ले है। यह 1080 x 2460 पिक्‍सल का रेजॉलूशन और 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। इस फोन में 200 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है। प्रोसेसर ‘मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8200 अल्‍ट्रा' है, जो 5G नेटवर्क के साथ ही वाई-फाई 6 को सपोर्ट करता है। 

UNIHERTZ 8849 Tank 3 Pro में 23800 एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 120 वॉट का चार्जर मिलता है। फोन के साथ 16 और 18 जीबी रैम जुड़ी है और इंटरनल स्‍टोरेज 512 जीबी है। स्‍टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement

इस स्‍मार्टफोन में 100 लुमेन की मैक्सिमम ब्राइटनैस वाला एक DLP प्रोजेक्टर भी है। यह छोटे एरिया में अच्‍छे से काम कर सकता है। हालांकि फोन थोड़ा वजनी है। यह 969 ग्राम है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.