50MP कैमरा, 5150mAh बैटरी से लैस UMIDIGI G1 Max और C1 Max लॉन्च, कीमत 10 हजार से कम और धाकड़ फीचर्स

UMIDIGI G1 Max और C1 Max में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल और यह 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2022 09:50 IST
ख़ास बातें
  • UMIDIGI G1 Max और C1 Max में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले है।
  • UMIDIGI G1 Max और C1 Max में 5150mAh की बैटरी दी गई है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 OS पर काम करता है।
स्मार्टफोन निर्माता ब्रांड UMIDIGI ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन्स UMIDIGI G1 Max और C1 Max को लॉन्च कर दिया है। ये स्मार्टफोन्स बड़े डिस्काउंट के साथ AliExpress शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान उपलब्ध हैं। हालांकि, इसके अलावा ब्रांड एक प्रोग्राम भी आयोजित कर रहा है जिसमें आपके पास फ्री में UMIDIGI स्मार्टफोन जीतने का मौका है। आइए UMIDIGI के लेटेस्ट स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
 

UMIDIGI G1 Max और C1 Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस:


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात कर करें तो UMIDIGI G1 Max और C1 Max में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल और यह 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। प्रोसेसेर की बात करें तो यह Unisoc T610 ऑक्टा कोर से लैस है। स्टोरेज के लिए इसमें 6GB LPDDRX4 RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 256GB तक बढ़ा सकते हैं। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमेरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

दोनों फोन की बॉडी मैट कंपोजिट मैटेरियल से बनी है और कई कलर्स में आती है। बैटरी की बात की जाए तो इसमें 5150mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W फास्ट चार्जिंग और टाइप सी इंटरफेस को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 OS पर काम करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ, वाई-फाई, ड्यूल 4G SIM, ग्लोबल बैंड्स, 3.5mm हेडफोन जैक आदि दिए गए हैं। अन्य आकर्षक फीचर्स में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस आईडी दी गई है। 
 

UMIDIGI G1 Max और C1 Max की कीमत और उपलब्धता:


कलर ऑप्शन की बात करें तो UMIDIGI G1 Max को Starry Black और Galaxy Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं C1 Max को Starry Black और Matte Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। कीमत की बात करें तो यह स्मार्टफोन ये स्मार्टफोन 166.65 डॉलर यानी कि 13,773 रुपये में रीटेल होंगे, लेकिन सिर्फ AliExpress पर वर्ल्ड प्रीमियर सेल के तहत 99.99 डॉलर यानी कि 8,264 रुपये की रियायती कीमत पर उपलब्ध होंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि सेल 1 नवंबर, 2022 से शुरू होगी। हालांकि, ग्राहर पहले से ही चेकआउट के लिए सेल शुरू होने से पहले ही प्रोडक्ट को कार्ट में शामिल कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 5G में 120Hz डिस्प्ले के साथ मिल सकता 50MP मेन कैमरा! फीचर्स लीक
  2. Moto Pad 70 Pro टैबलेट भारत में लॉन्च, 10200mAh बैटरी, 3.5K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  3. iQOO 16T जल्द हो सकता है लॉन्च, बड़े डिस्प्ले का खुलासा
  4. 14 साल बाद लौट रहा Nokia Asha 305, HMD नए अंदाज में कर सकती है लॉन्च!
  5. Vivo के लेटेस्ट TWS 5 Pro ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी, 60dB ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  6. 7000mAh बैटरी के साथ पेश हुआ सबसे बड़ी स्क्रीन वाला फोन Nubia Neo 5 Max, जानें सबकुछ
  7. पुरानी UPI ID नहीं पसंद? मिनटों में बदलें, जानें आसान तरीका
  8. Oppo Find X9s मिल रहा Rs 4000 सस्ता! Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट
  9. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
  10. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.