5,180mAh बैटरी के साथ Ulefone Note 13P लॉन्च, जानें कीमत

Ulefone Note 13P फोन की कीमत $170 (लगभग 12,650 रुपये) है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। जैसे कि हमने बताया फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध कराए गए हैं, वो है स्टाररी ब्लैक और मिस्टरी ब्लू।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 23 नवंबर 2021 14:57 IST
ख़ास बातें
  • Ulefone Note 13P फोन Android 11 पर काम करता है
  • मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है यूलेफोन नोट 13पी
  • फोन में मौजूद है डुअल रियर कैमरा सेटअप
Ulefone Note 13P स्मार्टफोन को गुपचुप तरीके से ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन Ulefone Note 12P का सक्सेसर है, जिसे कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया गया था। अपने पिछले वर्ज़न की तुलना में नया फोन अपग्रेडिड स्क्रीन के साथ आया है। साथ ही यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। खरीद के लिए फोन में दो कलर ऑप्शन कंपनी ने पेश किए हैं।
 

Ulefone Note 13P Price

Ulefone Note 13P फोन की कीमत $170 (लगभग 12,650 रुपये) है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। जैसे कि हमने बताया फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध कराए गए हैं, वो है स्टाररी ब्लैक और मिस्टरी ब्लू। फोन की सेल Ulefone की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है।
 

Ulefone Note 13P Specification

डुअल-सिम (नैनो) Ulefone Note 13P फोन Android 11 पर काम करता है। इस फोन में 6.5 इंच Full-HD+(1800 x 2400 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिछला वर्ज़न एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आया था। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 20 मेगापिक्सल Sony IMX350 का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX481 कैमरा दिया गया है।

फोन की बैटरी 5,180 एमएएच की है, जिसके साथ 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी, एनएफसी, वाई-फाई, ब्लूटूथ आदि शामिल है। फोन में फेस अनलॉक व साइड माउंटिड फिंगरप्रिंट स्कैनर फीचर मौजूद है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. India Census 2027: शुरू हो रही जनगणना, ऑनलाइन फॉर्म से लेकर जरूरी तारीखों तक, यहां समझें सबकुछ
  2. iQOO 15 Apex की सेल शुरू, 6 हजार का डिस्काउंट, जानें फीचर्स और कीमत
  3. Realme 16 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला फोन
  4. PF में अपनी एग्जिट तारीख कैसे करें अपडेट, तभी निकाल पाएंगे पैसा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Casio AE-1600HX सीरीज वॉच लॉन्च, 10 साल तक चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स
  2. Realme 16 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला फोन
  3. iQOO 15 Apex की सेल शुरू, 6 हजार का डिस्काउंट, जानें फीचर्स और कीमत
  4. India Census 2027: शुरू हो रही जनगणना, ऑनलाइन फॉर्म से लेकर जरूरी तारीखों तक, यहां समझें सबकुछ
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगी 144Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिपेसट, जानें स्पेसिफिकेशंस
  6. PF में अपनी एग्जिट तारीख कैसे करें अपडेट, तभी निकाल पाएंगे पैसा
  7. Vivo V70 FE vs Poco X8 Pro Max vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  8. 9 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  9. तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!
  10. Xiaomi 17 Max होगा सीरीज का आखिरी मॉडल, 8000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.