'चट्टान सा मजबूत' Ulefone Armor Mini 20 फोन 6200mAh बैटरी, 64MP नाइट विजन कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

फोन में Helio G99 4G चिपसेट लगा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2024 09:30 IST
ख़ास बातें
  • 2 मीटर पानी में यह 24 घंटे तक चालू रह सकता है।
  • इसमें 64MP का इंफ्रारेड नाइट विजन कैमरा मिलता है।
  • फोन में 6200mAh की बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग है।

Ulefone Armor Mini 20 में 64MP का इंफ्रारेड नाइट विजन कैमरा मिलता है।

Photo Credit: Ulefone

Ulefone कंपनी को रफ एंड टफ यानी रग्ड स्मार्टफोन बनाने के लिए जाना जाता है। कंपनी ने अब अपना नया रग्ड फोन Ulefone Armor Mini 20 लॉन्च किया है। यह एक कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन है लेकिन बेहद दमदार स्पेसिफिकेशंस इसमें देखने को मिलते हैं। फोन में Helio G99 4G चिपसेट लगा है। इसमें 64MP का इंफ्रारेड नाइट विजन कैमरा मिलता है जो बेहतरीन नाइट फोटोग्राफी का दावा करता है। फोन में 6200mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग भी दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में। 
 

Ulefone Armor Mini 20 price

Ulefone Armor Mini 20 की कीमत 199.99 डॉलर (लगभग 16,900 रुपये) है। यह ऑफर प्राइस लिमिटिड टाइम के लिए है। ग्राहक इसे AliExpress से खरीद सकते हैं। लिमिटिड टाइम ऑफर सेल 15 दिसंबर को खत्म हो जाएगी। उसके बाद स्मार्टफोन के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।
 

Ulefone Armor Mini 20 specifications

Ulefone Armor Mini 20 में एडवांस्ड 6nm प्रोसेसिंग पर बना Helio G99 4G चिपसेट मिलता है। इसमें 64MP का इंफ्रारेड नाइट विजन कैमरा दिया गया है। दावा है कि नाइट फोटोग्राफी में यह बेहतरीन रिजल्ट देता है। यहां तक कि पूरे अंधेरे में भी यह डिटेल फोटो कैप्चर करने की क्षमता रखता है। फोन में 6200mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग भी दी गई है। यह 15W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। 

जैसा कि नाम से पता चलता है, फोन एक रग्ड डिवाइस है जो कठिन परिस्थितियों में इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के अनुसार, यह 2 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी नहीं टूट सकता है। यह वाटरप्रूफ बॉडी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि 2 मीटर पानी में यह 24 घंटे तक पड़ा रह सकता है और खराब नहीं होगा। इसके अलावा यह कठिन तापमान को भी सह सकता है। यह -30 डिग्री से लेकर 55 डिग्री सेल्सियस तक तापमान को झेल सकता है। 
Advertisement

अन्य फीचर्स में बिल्ट-इन LED लाइट्स इसमें मिल जाती हैं। अगर एडवेंचर के शौकीन हैं तो रात में इसकी ये LED लाइट्स कैंपिंग लाइट्स के रूप में भी इस्तेमाल की जा सकती हैं। इसके अलावा इमरजेंसी लाइट्स के रूप में भी इन्हें उपयोग किया जा सकता है। खास बात ये भी है कि यह फोन एक पावरबैंक की तरह काम करता है जिससे दूसरे डिवाइसेज भी चार्ज हो सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.