Ulefone Armor 28 Ultra रगेड फोन 10,600mAh बैटरी, नाइट विजन कैमरा के साथ IFA 2024 में होगा लॉन्च!

Armor 28 Ultra रगेड स्मार्टफोन को पानी से बचाव के लिए IP68 (30 मिनट के लिए 2 मीटर / 6.6 फीट तक) और IP69K (गर्म पानी के जेट) रेट किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 सितंबर 2024 21:47 IST
ख़ास बातें
  • यह MediaTek Dimensity 9300+ के साथ आने वाला पहला रगेड फोन होगा
  • इसमें थर्मल व नाइट विजन कैमरे जैसे स्पेसिफिकेशन्स शामिल होंगे
  • इसमें किसी भी भीषण परिस्थितियों को सहने की क्षमता होगी

Armor 28 सीरीज में एक अन्य मिनी मॉडल भी होगा

Photo Credit: Ulefone

Ulefone ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Armor 28 Ultra पेश किया है, जिसे कंपनी IFA 2024 में लॉन्च करने वाली है। इसे कंपनी MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट के साथ आने वाला पहला रगेड फोन बता रही है। Armor 28 सीरीज में एक अन्य मिनी मॉडल भी होगा, जो साइज में तो छोटा होगा, लेकिन कंपनी के अनुसार, यह पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा। नए Armor 28 Ultra मॉडल के कुछ मुख्स स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा उठा दिया गया है। इसमें IP68 और IP69K रेट किया गया है। साथ ही इसमें थर्मल और नाइट विजन कैमरा भी शामिल होगा। 

Ulefone ने जानकारी दी है कि कंपनी IFA 2024 में अपने अपकमिंग फ्लैगशिप Armor 28 Ultra को लॉन्च करने वाली है, जो 6 सितंबर से शुरू हो रहा है। यह MediaTek Dimensity 9300+ के साथ आने वाला पहला रगेड (मजबूत) स्मार्टफोन होगा, जिसमें 16GB रैम के साथ थर्मल व नाइट विजन कैमरे जैसे स्पेसिफिकेशन्स शामिल होंगे। Ulefone Armor 28 Ultra को लेकर कंपनी का दावा है कि यह किसी भी Android फ्लैगशिप के समान ही परफॉर्म करता है, लेकिन इसमें किसी भी भीषण परिस्थितियों को सहने की क्षमता होगी।
Advertisement

GSMArena के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को पानी से बचाव के लिए IP68 (30 मिनट के लिए 2 मीटर / 6.6 फीट तक) और IP69K (गर्म पानी के जेट) रेट किया गया है। इसके अलावा, इसने 2m/6.6ft ड्रॉप टेस्ट भी पास किया हुआ है। फोन -30 डिग्री सेल्सियस और 55 डिग्री सेल्सियस के बीच आराम से काम करने का दावा करता है।

इसमें मौजूद रियर कैमरा मॉड्यूल में 50-मगापिक्सल 1-इंच Sony IMX989 मेन सेंसर, 50-मेगापिक्सल Samsung JN1 अल्ट्रा वाइड लेंस, एक 64-मेगापिक्सल OV64B1B नाइट विजन कैमरा और एक थर्मल कैमरा मौजूद है। वहीं, फ्रंट में 50-मेगापिक्सल Samsung JN1 सेंसर शामिल है। रिपोर्ट बताती है कि इसमें मौजूद थर्मल फोटो या वीडियोग्राफी ThermoVue Pro ऐप के जरिए करनी होती है, जो 256 x 192 पिक्सल पर वीडियो आउटपुट देता है। 
Advertisement

Ulefone Armor 28 Ultra में 6.67-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,200 nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें पीछे भी एक एक सेकेंडरी सर्कुलर डिस्प्ले दिया है, जो कथित तौर पर समय और अन्य जानकारी दिखाता है। फोन में 16GB LPDDR4X RAM और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगा। स्टोरेज को microSD के जरिए बढ़ाया जा सकेगा।
Advertisement

फोन में 10,600mAh क्षमता की बैटरी है, जो 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से लैस आती है। यह वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.4 सपोर्ट वाला 5G फोन है। इसमें NFC के साथ IR ब्लास्टर भी मिलता है। फोन में सिंगल स्पीकर दिया गया है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक और बिल्ट-इन वायरलेस FM रेडियो रिसीवर भी शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  8. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  7. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  8. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.