Ulefone के इस रगेड फोन में है 15,600mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 120W चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत

Ulefone Armor 26 Ultra को दो मॉडल्स में पेश किया गया है, जिनमें एक स्टैंडर्ड मॉडल और दूसरा वॉकी-टॉकी (Walkie-Talkie) वर्जन है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 मई 2024 21:38 IST
ख़ास बातें
  • रगेड फोन पानी और धूल प्रतिरोध के लिए IP68/IP69K सर्टिफाइड है
  • यह MIL-STD-810H सर्टिफाइड बिल्ड के साथ भी आता है
  • इसके Walkie-Talkie मॉडल में एक डुअल-मोड मोबाइल रेडियो सिस्टम है

Ulefone Armor 26 Ultra में शॉक और ड्रॉप्स से सुरक्षा के लिए MIL-STD-810H सर्टिफाइड बिल्ड मिलता है

Photo Credit: Ulefone

Ulefone अपने रगेड फोन के लिए जानी जाती है, जो कंपनी के दावे अनुसार बेहद कठिन परिस्थितियों में भी सर्वाइव कर सकते हैं। कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में एक नया रगेड फोन - Armor 26 Ultra - जोड़ा है, जिसकी सबसे बड़ी खासियों में इसकी 15,600mAh क्षमता की बैटरी और इसके रियर में मौजूद 121dB स्पीकर शामिल हैं। इतना ही नहीं, Ulefone Armor 26 Ultra में 200MP मेन रियर कैमरा मिलता है और यह रगेड फोन पारंपरिक रगेड फोन से अलग 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले से लैस आता है।

Ulefone Armor 26 Ultra को दो मॉडल्स में पेश किया गया है, जिनमें एक स्टैंडर्ड मॉडल और दूसरा वॉकी-टॉकी (Walkie-Talkie) वर्जन है। दोनों मॉडल्स की कीमतों को फिलहाल पर्दे के पीछे रखा गया है। इन्हें 13 मई से AliExpress के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Ulefone Armor 26 Ultra में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78-इंच FHD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। यह MediaTek Dimensity 8020 5G चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 12GB रैम और 512GB स्टोरेज को जोड़ा गया है। स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

इसके रियर कैमरा सेटअप में एक 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, एक 64 मेगापिक्सल का इंफ्रारेड कैमरा और एक 3.2x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो कैमरा शामिल है। फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है, जिसे टॉप-सेंटर पर मौजूद कटआउट में सेट किया गया है। फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है।
Advertisement

Armor 26 Ultra रगेड फोन पानी और धूल प्रतिरोध के लिए IP68/IP69K सर्टिफाइड है और यह MIL-STD-810H सर्टिफाइड बिल्ड के साथ भी आता है, जिसका मतलब है कि यह शॉक और ड्रॉप्स का सामना कर सकता है।
Advertisement

इसकी एक बड़ी खासियत इसकी विशाल 15,600mAh बैटरी है, जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 33W वायरलेस चार्जिंग और यहां तक ​​कि रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 1,750 घंटे का स्टैंडबाय टाइम और 56 घंटे का टॉकटाइम दे सकती है।

इसके Walkie-Talkie मॉडल में एक डुअल-मोड मोबाइल रेडियो सिस्टम है, जो डिजिटल और एनालॉग दोनों मोड को सपोर्ट करता है। बेहतर वॉकी-टॉकी कार्यक्षमता के लिए यूजर UHF और VHF एंटेना के बीच स्विच कर सकते हैं। इस मॉडल की अन्य स्पेसिफिकेशन्स स्टैंडर्ड मॉडल के समान हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.