• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • TikTok वाली कंपनी का पहला स्मार्टफोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर और चार रियर कैमरे हैं इसकी खासियत

TikTok वाली कंपनी का पहला स्मार्टफोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर और चार रियर कैमरे हैं इसकी खासियत

Smartisan Jianguo Pro 3: TikTok की मालिकाना कंपनी ByteDance ने अपने पहले स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। जानें स्मार्टसन जियांगुओ प्रो 3 स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन।

TikTok वाली कंपनी का पहला स्मार्टफोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर और चार रियर कैमरे हैं इसकी खासियत

Smartisan Jianguo Pro 3: TikTok वाली कंपनी ByteDance का पहला स्मार्टफोन लॉन्च

ख़ास बातें
  • TikTok वाली कंपनी Bytedance के पहले फोन से उठा पर्दा
  • Bytedance के पहले फोन में हैं चार रियर कैमरे
  • Smartisan Jianguo Pro 3 में है 4,000 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
Smartisan Jianguo Pro 3: TikTok की मालिकाना कंपनी ByteDance ने अपने पहले स्मार्टफोन स्मार्टसन जियांगुओ प्रो 3 को लॉन्च कर दिया है। बाइटडांस का यह फ्लैगशिप फोन स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर और चार रियर कैमरों से लैस है। ByteDance के इस पहले स्मार्टफोन में कई सॉफ्टवेयर फीचर्स दिए गए हैं जैसे कि सेल्फी लाइटिंग आदि। इसके अलावा लॉक स्क्रीन पर सिंगल स्वाइप से ही यूज़र्स सीधे TikTok ऐप को एक्सेस कर पाएंगे। आइए अब आपको Smartisan Jianguo Pro 3 की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Smartisan Jianguo Pro 3 Price

स्मार्टसन जियांगुओ प्रो 3 हैंडसेट के तीन वेरिएंट उतारे गए हैं। इसका बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज से लैस है और इस मॉडल की कीमत 2,899 चीनी युआन (लगभग 29,000 रुपये) है। इसके 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,199 चीनी युआन (लगभग 32,000 रुपये) है। दोनों ही वेरिएंट ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। टॉप-वेरिएंट में 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है जो केवल green-ish Matsutake रंग में मिलेगा और इस मॉडल की कीमत 3,599 चीनी युआन (लगभग 36,000 रुपये) है।

हैंडसेट चीनी मार्केट में उपलब्ध करा दिया गया है, पहली सेल में स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट पर 200 चीनी युआन (लगभग 2,000 रुपये) का डिस्काउंट दिया जा रहा है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर चीनी मार्केट के अलावा इसे अन्य मार्केट में कब तक उतारा जाएगा।
 

Smartisan Jianguo Pro 3 Specifications  

डुअल-सिम (नैनो) वाले स्मार्टसन जियांगुओ प्रो 3 स्मार्टफोन स्मार्टसन ओएस 7 पर चलता है लेकिन इसमें एंड्रॉयड का कौन सा वर्जन है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। फोन में 6.33 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है, इसकी पिक्सल डेनसिटी 403 पिक्सल प्रति इंच और कॉन्ट्रास्ट रेशियो 100,000: 1 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ 12 जीबी तक रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट (यूएफएस 2.1 स्टैंडर्ड) और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ( यूएफएस 3.0 स्टैंडर्ड) सपोर्ट के साथ आता है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Smartisan Jianguo Pro 3 के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे हैं, इसमें 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। साथ में 123 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो ब्राइट तस्वीरें देने के लिए 4-इन-1 पिक्सल बाइनिंग तकनीक का इस्तेमाल करता है।

स्मार्टसन जियांगुओ प्रो 3 में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई ए/ बी/ जी/ एन/ एसी, जीपीएस, ग्लोनॉस और वाई-फाई डायरेक्ट सपोर्ट शामिल है। ByteDance टीम के इस पहले स्मार्टफोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4+ (18 वॉट) फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 156.6 x 74.38 x 7.8 मिलीमीटर और वज़न 185 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel Priority क्या है, किन फोन में चलेगी सर्विस और क्यों हो रहा विवाद? जानें सबकुछ
  2. 25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 15, यहां से खरीदने पर फायदा ही फायदा
  3. Xiaomi की नई 13Kg वॉशिंग मशीन स्टीम से कम करेगी किटाणु, आवाज से होगी कंट्रोल! जानें कीमत
  4. Honor Earbuds Clip on Pro हुए AI नॉइज रिडक्शन के साथ लॉन्च, 47 घंटे चलेगी बैटरी
  5. Honor की नई Watch 6 Plus में है AI कोच, स्लीप ट्रैकिंग और 17 दिन की बैटरी, इस कीमत में हुई लॉन्च
  6. Honor Pad 20 टैबलेट लॉन्च, 8MP कैमरा, 10100mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  7. Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. भारत के EV मार्केट में Tesla से आगे निकली VinFast
  9. डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च हुए Oppo Enco Air 5s, कॉल नॉयस रिडक्शन का फीचर
  10. Vivo S60 में मिल सकता है Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »