Tecno Spark Go 3 हो रहा 16 जनवरी को लॉन्च, जानें डिजाइन से लेकर फीचर्स तक

Tecno भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 लेकर आ रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जनवरी 2026 15:26 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark Go 3 भारत में 16 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।
  • Tecno Spark Go 3 को IP64 रेटिंग से लैस किया गया है।
  • Tecno Spark Go 3 दमदार डिजाइन के साथ आएगा।

Tecno Spark Go 3 में IP64 रेटिंग है।

Photo Credit: Tecno

Tecno भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 लेकर आ रहा है। कंपनी ने आज आधिकारिक प्रेस रिलीज में Tecno Spark Go 3 की लॉन्च तारीख का खुलासा कर दिया है जो कि 16 जनवरी को बाजार में दस्तक देगा। बिक्री के लिए यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध होगा, क्योंकि इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। टेक्नो अपने आगामी स्मार्टफोन को BUILT STRONG FOR EVERYDAY USE टैगलाइन के साथ प्रमोट रही है, जिससे पता चलता है कि यह फोन कई चीजों में काफी दमदार है। आइए Tecno Spark Go 3 के डिजाइन और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Tecno Spark Go 3 की उपलब्धता

Tecno Spark Go 3 भारत में 16 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट Amazon समेत अन्य रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Tecno Spark Go 3 की खासियतें

Tecno अपने आगामी स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 को दमदार स्मार्टफोन के तौर पर ले कर आ रही है, जिसके लिए दावा किया जा रहा है कि यह 1.2 मीटर तक ड्रॉप रेसिस्टेंट पर सुरक्षा प्रदान करेगा। यानी कि उपयोग के दौरान गलती से फोन अगर नीचे जमीन पर गिर जाता है तो फोन को नुकसान नहीं होगा। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए इस फोन को IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। टेक्नो की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट इस फोन की फोटो भी सामने आई है, जिससे डिजाइन का भी खुलासा हो गया है।

कंपनी का कहना है कि यह फोन दमदार सिग्नल का सपोर्ट करेगा और नो नेटवर्क वाले एरिया में1.5 किमी तक काम करेगा। भीड़ वाले एरिया में भी इंटरनेट तेजी से काम करेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में कंपनी ने इस फोन को दमदार AI फीचर्स से लैस किया है, जिसमें आप Ella से हिन्दी, मराठी, गुजराती बांग्ला और अन्य भाषाओं में बात कर पाएंगे। टेक्नो स्पार्क गो 3 एक ऐसा स्मार्टफोन हैं जो कि लुक में आकर्षक होने के साथ-साथ रियल वर्ल्ड की कंडीशन में भी मजबूती से टिका रहेगा। दिन भर के आउटिंग से लेकर चलते-फिरते कनेक्टेड रहने तक यह फोन आपकी स्पीड को बनाए रखने में मदद करेगा।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  3. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  8. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.