• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Tecno Spark Go 2024 स्‍मार्टफोन 6GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा भारत में लॉन्‍च

Tecno Spark Go 2024 स्‍मार्टफोन 6GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा भारत में लॉन्‍च

Tecno Spark Go 2024 : इस स्‍मार्टफोन को एमेजॉन के जरिए खरीदा जा सकेगा। हालांकि कंपनी ने हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

Tecno Spark Go 2024 स्‍मार्टफोन 6GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा भारत में लॉन्‍च

Tecno Spark Go 2024 को मलयेशिया में 4GB + 128GB मॉडल के साथ RM 399 (लगभग 7,200 रुपये) में लॉन्‍च किया जा चुका है।

ख़ास बातें
  • यह स्‍मार्टफोन Tecno Spark Go 2023 का सक्‍सेसर है।
  • Tecno Spark Go 2024 को कई देशों में लॉन्‍च किया जा चुका है
  • भारत में यह फोन 4 दिसंबर को होगा लॉन्‍च
विज्ञापन
Tecno Spark Go 2024 स्‍मार्टफोन को इस महीने की शुरुआत में कुछ देशों में लॉन्‍च किया गया था। यह स्‍मार्टफोन Tecno Spark Go 2023 का सक्‍सेसर है। Spark Go 2024 को अब भारत में भी लॉन्‍च करने की तैयारी है। कंपनी ने लॉन्‍च डेट को कन्‍फर्म कर दिया है। एक रिलीज में टेक्‍नो ने बताया है कि ‘स्पार्क गो 2024' को भारत में 4 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्‍मार्टफोन को एमेजॉन के जरिए खरीदा जा सकेगा। हालांकि कंपनी ने हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया है। 

Tecno Spark Go 2024 को मलयेशिया में 4GB + 128GB मॉडल के साथ RM 399 (लगभग 7,200 रुपये) में लॉन्‍च किया जा चुका है। अनुमान है कि भारत में यह 8 हजार रुपये की प्राइस रेंज में आएगा। टेक्‍नो ने बताया है कि Tecno Spark Go 2024 के इंडियन वेरिएंट में डायनेमिक पोर्ट के साथ 90Hz का डॉट-इन डिस्प्ले होगा, जोकि इस सेगमेंट की पहली डिवाइस होगी। फोन में DTS डुअल स्टीरियो स्पीकर होंगे। टेक्‍नो का दावा है कि उसके नए फोन के स्‍पीकर सेगमेंट बाकी फोन्‍स से 400 प्रतिशत तक लाउड हैं। 

डायनैमिक पोर्ट फीचर, ऐपल के डायनैमिक आइलैंड की याद दिलाता है। यह एक पिल-शेप्‍ड पॉप-अप एनीमेशन है जो नोटिफ‍िकेशन और अन्‍य जानकारियां डिस्‍प्‍ले के टॉप पर दिखाता है। Tecno Spark Go 2024 में 6GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलने की बात भी कन्‍फर्म हुई है। कंपनी ने बताया है कि फोन में ऑक्टा-कोर T606 चिपसेट होगा। कहा जाता है कि यह प्रोसेसर इस सीरीज के पुराने मॉडलों की तुलना में बेहतर परफॉर्म करता है। 

एमेजॉन लिस्‍ट‍िंग से पता चला है कि नया टेक्‍नो स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 13 गो एडिशन पर चलेगा जिस पर HiOS 13.0 की लेयर होगी। Tecno Spark Go 2024 के कैमरों को लेकर भी जानकारी आई है। कन्‍फर्म हुआ है कि इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर और एक AI कैमरा होगा। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। इस फोन में 5000mAh की बैटरी होगी और यह फोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस होगा।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »