Tecno Spark 6 Air का 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें दाम

Tecno Spark 6 Air के नए वेरिएंट की कीमत 8,699 रुपये है। यह क्लाउड व्हाइट, कॉमेट ब्लैक और ओसियन ब्लू रंग में आता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 21 सितंबर 2020 17:41 IST
ख़ास बातें
  • टेक्नो स्पार्क 6 एयर एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) पर काम करता है
  • Tecno Spark 6 Air में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है
  • Tecno Spark 6 Air में 32/ 64 जीबी स्टोरेज मिलती है
Tecno Spark 6 Air का नया वेरिएंट लॉन्च हुआ है। यह 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। यह फोन का तीसरा वेरिएंट है। इस स्मार्टफोन को जुलाई महीने में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था। इसके बाद बीते महीने ही कंपनी ने टेक्नो स्पार्क 6 एयर के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज को मार्केट में उतारा। अब फोन के 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,000 रुपये से कम दाम में लॉन्च किया गया है। नए वेरिेएंट में स्टोरेज के अलावा बाकी स्पेसिफिकेशन पुराने वेरिएंट वाले ही हैं।
 

Tecno Spark 6 Air 3GB + 64GB variant price in India, availability

टेक्नो स्पार्क 6 एयर के नए वेरिएंट की कीमत 8,699 रुपये है। यह क्लाउड व्हाइट, कॉमेट ब्लैक और ओसियन ब्लू रंग में आता है। इस फोन को 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ 7,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसके दो कलर वेरिेएंट हैं- कॉमेट ब्लैक और ओसियन ब्लू। फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को इन्हीं दो रंगों में 8,499 रुपये में पेश किया गया था।

Tecno Spark 6 Air के नए वेरिएंट की सेल अमेज़न पर 25 सितंबर से शुरू होगी।
 

Tecno Spark 6 Air specifications

ड्यूल-सिम (नैनो) टेक्नो स्पार्क 6 एयर एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) पर आधारित HiOS 6.2 पर काम करता है। इसमें 7-इंच का एचडी+ (720x1,640 पिक्सल) डॉट-नॉच डिस्प्ले मिलता है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.6 प्रतिशत है। यह 480 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट पर काम करता है और 2/ 3 जीबी रैम के साथ आता है।
Advertisement

फोटो और वीडियो के लिए Tecno Spark 6 Air में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर एक AI लेंस और एक 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।

Tecno Spark 6 Air में 32/ 64 जीबी स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन पर कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और कुछ अन्य फीचर्स शामिल हैं। बैटरी की क्षमता 6,000mAh है और इसमें लगे सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। टेक्नो स्पार्क 6 एयर का डाइमेंशन 174.68x79.36x9.3 मिलीमीटर है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.