Tecno ने भारत में उतारे दो नए स्मार्टफोन, कीमत 5,499 रुपये से शुरू

Tecno Spark Go, Tecno Spark 4 Air: टेक्नो स्पार्क गो और टेक्नो स्पार्क 4 एयर की भारत में कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानें।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 अगस्त 2019 17:43 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark 4 Air में है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • Tecno Spark Go में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • टेक्नो स्पार्क गो और स्पार्क 4 एयर में है 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा

Tecno Spark 4 Air: टेक्नो स्पार्क 4 एयर में है 3,000 एमएएच की बैटरी

Tecno Spark Go, Tecno Spark 4 Air: टेक्नो स्पार्क गो और टेक्नो स्पार्क 4 एयर स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। दोनों ही हैंडसेट में 6.1 इंच का वाटरड्रॉप-नॉच डिस्प्ले, हीलियो ए22 क्वाड-कोर प्रोसेसर, फ्लैश सपोर्ट के साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और फोन में जान फूंकने के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी शामिल है। Tecno Spark Go और Tecno Spark 4 Air दोनों ही फोन में अंतर केवल रैम, स्टोरेज, रियर कैमरा सेटअप है। दोनों ही फोन की बिक्री ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर होगी। आइए अब आपको टेक्नो स्पार्क गो और टेक्नो स्पार्क 4 एयर स्मार्टफोन की भारत में कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।
 

Tecno Spark Go, Tecno Spark 4 Air price in India, उपलब्धता

भारत में टेक्नो स्पार्क गो के 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,499 रुपये है। दूसरी ओर, टेक्नो स्पार्क 4 एयर के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। फोन के दो कलर वेरिएंट हैं, नेब्यूला ब्लैक और रॉयल पर्पल। आज से यह फोन देशभर के 35,000 से अधिक ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।
Advertisement

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो टेक्नो स्पार्क गो के खरीदारों को 799 रुपये की कीमत वाले ब्लूटूथ इयरपीस मुफ्त मिलेंगे। कंपनी एक साल में एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट, 100 दिनों में मुफ्त रिप्लेसमेंट और एक महीने की एक्सटेंडेड वारंटी भी दे रही है।
 

Tecno Spark Go specifications

टेक्नो स्पार्क गो स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित हाईओएस 5 पर चलता है और इसमें 6.1 इंच एचडी+ डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 85 प्रतिशत है। डुअल-सिम वाले इस फोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ हीलियो ए22 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 16 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। फोन में 8 मेगापिक्सल का एआई कैमरा है, इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। रियर कैमरा के फीचर्स की बात करें तो पोर्ट्रेट मोड, एचडीआर, नाइट मोड और प्रोफेशनल कैमरा सेटिंग्स मिलेंगी। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए माइक्रो स्लिट फ्रंट फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का एआई सेल्फी कैमरा है। फ्रंट कैमरे के फीचर्स की बात करें तो एआई ब्यूटी मोड, पोर्ट्रेट मोड और वाइड सेल्फी मोड जैसे फीचर्स शामिल हैं।

टेक्नो स्पार्क गो में जान फूंकने के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी है, जिसे लेकर दावा किया गया है कि यह 9.8 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक, 7.6 घंटे का वेब ब्राउजिंग, 10 घंटे कॉलिंग या 12.4 घंटे म्यूजिक प्लेबैक प्रदान करती है। फोन में फेस अनलॉक 2.0 सपोर्ट के साथ स्क्रीन फिल-लाइट फीचर दिया गया है।
Advertisement
 

Tecno Spark 4 Air specifications

टेक्नो स्पार्क 4 एयर स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित हाईओएस 5 पर चलता है और इसमें 6.1 इंच एचडी+ डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 85 प्रतिशत है। डुअल-सिम इस फोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ हीलियो ए22 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

अब बात कैमरा सेटअप की। टेक्नो स्पार्क 4 एयर फोन में डुअल-लेंस कैमरा है, 13 मेगापिक्सल का कैमरा है, इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो पोर्ट्रेट मोड, एचडीआर, नाइट मोड और प्रोफेशनल कैमरा सेटिंग्स मिलेंगी। फोन के पिछले हिस्से में 13 मेगापिक्सल का एआई कैमरा और वीजीए सेकेंडरी कैमरा है।
Advertisement

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए माइक्रो स्लिट फ्रंट फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का एआई सेल्फी कैमरा है। फ्रंट कैमरे के फीचर्स की बात करें तो एआई ब्यूटी मोड, पोर्ट्रेट मोड और वाइड सेल्फी मोड जैसे फीचर्स शामिल हैं।

टेक्नो स्पार्क 4 एयर में जान फूंकने के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी है, जिसे लेकर दावा किया गया है कि यह 9.8 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक, 7.6 घंटे का वेब ब्राउजिंग, 10 घंटे कॉलिंग या 12.4 घंटे म्यूजिक प्लेबैक प्रदान करती है। फोन में फेस अनलॉक 2.0 सपोर्ट के साथ स्क्रीन फिल-लाइट फीचर दिया गया है। इसके अलावा एंटी-ऑयल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.