Tecno Spark 20C लॉन्च से पहले 4GB RAM, MediaTek Helio P35 प्रोसेसर के साथ यहां आया नजर

Tecno Spark 20C में एक 6.78 इंच की LCD डिस्प्ले है जो कि 720 x 1612 पिक्सल एचडी + रेजॉल्यूशन का सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 सितंबर 2023 13:35 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark 20C ऑक्टा कोर मीडियाटेक हेलियो P35 प्रोसेसर पर काम करता है।
  • Tecno Spark 20C एंड्रॉयड पर बेस्ड HiOS 13 स्किन के साथ काम करेगा।
  • Tecno Spark 20C ब्लूटूथ SIG वेबसाइट पर भी नजर आया था।

Tecno Spark 10C में में 6.6 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है।

Photo Credit: Tecno

Tecno ग्लोबल मार्केट में अपने मिड-रेंज पोर्टफोलियो में स्मार्टफोन शामिल कर रहा है। ब्रांड ने हाल ही में Camon 20 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें Camon 20 Pro और 20 Pro Premiere शामिल हैं। अब ब्रांड जल्द ही मार्केट में एक नया किफायती स्मार्टफोन Tecno Spark 20C ला सकता है। गीकबेंच साइट पर स्मार्टफोन Mediatek Helio P35 SoC और 4GB रैम के साथ नजर आया है। यहां हम Tecno Spark 20C के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Tecno Spark 20C के स्पेसिफिकेशंस


गीकबेंच के अलावा Tecno Spark 20C ब्लूटूथ SIG वेबसाइट पर भी नजर आया था, जहां डिवाइस के मार्केटिंग नाम Tecno Spark 20C (BG7) की पुष्टि हुई थी। लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन में ब्लूटूथ v5.0 सपोर्ट होगा। मॉडल नंबर BG7 वाला स्मार्टफोन गीकबेंच पर नजर आया है, जो कि ऑक्टा कोर मीडियाटेक हेलियो P35 प्रोसेसर पर काम करता है।
 


इसके अलावा स्मार्टफोन में 4GB RAM दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर बेस्ड HiOS 13 स्किन के साथ आउट ऑफ दा बॉक्स काम करेगा। Tecno Spark 20C को गीकबेंच के सिंगल-कोर टेस्ट में 168 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 928 प्वाइंट मिले। फिलहाल, Tecno स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी भी कुछ भी पता नहीं चला है। यह स्मार्टफोन अब तक कई सर्टिफिकेशन पा चुका है तो ऐसे में संभावना है कि यह जल्द ही लॉन्च हो सकता है।
Advertisement

अफवाह है कि Tecno इसके अलावा Tecno Spark 20 पर भी काम कर रहा है। एक लीक के अनुसार, Tecno Spark 20 को भारतीय बाजार और ग्लोबल बाजार में अक्टूबर या नवंबर में पेश किया जाएगा। इससे यह पता चलता है कि Spark 20C भी साथ में लॉन्च होगा। ऐसी अफवाह है कि Spark 20 हेलियो जी85 से लैस है। ऐसा कहा जाता है कि इस स्मार्टफोन में एक 6.78 इंच की LCD डिस्प्ले है जो कि 720 x 1612 पिक्सल एचडी + रेजॉल्यूशन का सपोर्ट करती है। आगामी स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी, ट्रिपल कैमरा सेटअप और काफी कुछ मिल सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  6. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  2. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  3. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  4. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  5. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  7. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  8. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  10. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.