Tecno Spark 20C स्‍मार्टफोन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च, दिखने में iphone जैसा, जानें प्राइस

Tecno Spark 20C : भारत में आए ‘स्‍पार्क 20सी’ को ऐसा बनाया गया है, जिससे यह एक फैंसी आईफोन लगता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 फरवरी 2024 15:52 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark 20C स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • आईफोन की तरह नजर आता है नया टेक्‍नो फोन
  • 4 कलर ऑप्‍शंस में लिया जा सकेगा नया टेक्‍नो फोन

Tecno Spark 20C की कीमत 8,999 रुपये है। यह सिंगल वेरिएंट 4GB + 128GB में उपलब्‍ध होगा।

Tecno Spark 20C स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। टेक्‍नो के कई और स्‍मार्टफोन्‍स की तरह ही इसे भी प्रीमियम लुक दिया गया है। दाम 9 हजार रुपये से कम हैं। Spark 20C को सबसे पहले पिछले साल नवंबर में लाया गया था। तब से यह एक-एक करके बाजारों में दस्‍तक दे रहा है। भारत में आए ‘स्‍पार्क 20सी' को ऐसा बनाया गया है, जिससे यह एक फैंसी आईफोन लगता है। इसे 4 कलर्स में और लेदर बैक के साथ पेश किया गया है। 
 

Tecno Spark 20C Price in india 

Tecno Spark 20C की कीमत 8,999 रुपये है। यह सिंगल वेरिएंट 4GB + 128GB में उपलब्‍ध होगा और लेदर डिजाइन वाले मैजिक स्‍क्रीन ग्रीन, मिस्‍ट्री वाइट, गोल्‍ड और ग्रैविटी ब्‍लैक कलर ऑप्‍शंस में मिलेगा। 5 मार्च से इसे एमेजॉन पर खरीदा जा सकेगा। 
 

Tecno Spark 20C Specifications

जैसाकि हमने बताया, यह स्‍मार्टफोन किसी फैंसी आईफोन प्रो जैसा दिखता है। Tecno Spark 20C में 6.6 इंच का डिस्‍प्‍ले है, जिसमें पंच होल दिया गया है। यह एक एलसीडी पैनल है, जो HD+ रेजॉलूशन और 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। डिस्‍प्‍ले में ‘डायनैमिक पोर्ट' नाम का फीचर है, जो ऐपल के डायनैमिक आईलैंड फीचर के जैसा है। कुछ ऐसा ही डिस्‍प्‍ले हाल में दिए गए आईटेल पी55 प्‍लस में भी दिया गया था।  
 

Tecno Spark 20C के प्रोसेसर के बारे में अभी जानकारी नहीं है। प्रोसेसर के साथ 4जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज दिया गया है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप है, जो 50 मेगापिक्‍सल के मेन कैमरा सेंसर वाला है। साथ में एक एआई सेंसर है, जबकि फ्रंट में 8एमपी का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें तो यह डुअल SIM, 4G, WiFi, ब्‍लूटूथ, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक आदि के साथ आता है। इसमें डुअल स्‍टीरियो स्‍पीकर्स हैं और साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी है। Tecno Spark 20C में 5 हजार एमएएच की बैटरी है यह 18 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.