6000mAh बैटरी, 6GB रैम के साथ Tecno Pova Neo सस्ती कीमत में अगले हफ्ते होगा लॉन्च!

Tecno Pova Neo के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की बात करें तो फोन में 6.51 इंच की एचडीप्लस डिस्प्ले देखने को मिल सकती है जिसमें 720x1640 पिक्सल का रिजॉल्यूशन होगा।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 जनवरी 2022 09:25 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pova Neo की कीमत 15 हजार रुपये से भी कम हो सकती है।
  • फोन में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।
  • 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है फोन।

Tecno Pova Neo का प्राइस अधिकारिक तौर अभी तक सामने नहीं आया है।

Tecno अपने नए बजट स्मार्टफोन के साथ जल्द ही मार्केट में धमाका करने के लिए तैयार है। ढेरों फीचर्स से लैस कंपनी का नया Tecno Pova Neo अगले हफ्ते लॉन्च हो सकता है। टेक्नो के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर फोन का टीज़र जारी कर दिया गया है। भारत से बाहर कुछ मार्केट्स में फोन लॉन्च किया भी चुका है और अब जल्द ही यह भारत में भी लॉन्च होने वाला है। फोन के फीचर्स काफी दमदार हैं जिसमें सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 6000 एमएएच की बड़ी बैटरी कही जा रही है। फोन दो कलर वेरिएंट्स में लॉन्च हो सकता है। इसे कंपनी #UltimatePowerPlay की टैगलाइन के साथ लॉन्च करेगी। 
 

Tecno Pova Neo Price (Expected)

Tecno Pova Neo का प्राइस अधिकारिक तौर अभी तक सामने नहीं आया है। कंपनी ने फोन का टीज़र ट्विटर पर जारी कर दिया है। इस फोन को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है जिसके मुताबिक, Tecno Pova Neo की कीमत 15 हजार रुपये से भी कम हो सकती है। फोन दो कलर वेरिएंट्स- ब्लू और ब्लैक में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने इससे पहले भी बजट में दमदार फीचर्स देकर ग्राहकों को चौंकाया है और टेक्नो पोवा निओ भी कुछ ऐसा ही सरप्राइज़ दे सकता है। 
Advertisement
 

Tecno Pova Neo Specifications (Expected)

Tecno Pova Neo के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की बात करें तो फोन में 6.51 इंच की एचडीप्लस डिस्प्ले देखने को मिल सकती है जिसमें 720x1640 पिक्सल का रिजॉल्यूशन होगा। इसकी पिक्सल डेंसिटी 275 ppi हो सकती है और सेल्फी कैमरा के लिए टॉप पर पंच होल कटआउट देखने को मिल सकता है। पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर फोन के दाईं ओर दिए जा सकते हैं जिसमें साइडमाउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है जिसे 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया जा सकता है। Tecno Pova Neo में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। 

टेक्नो पोवा नियो में कंपनी ने बैटरी कैपिसिटी पर खास फोकस किया है और इसमें 6000 एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। स्मार्टफोन में एंड्रायड 11 आधारित 7.6 HiOS देखने को मिल सकता है। कंपनी के इस नए फोन में सभी जरूरी कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए जा सकते हैं जिनमें 3.5mm ऑडियो जैक और एक यूएसबी टाइप सी पोर्ट भी शामिल होगा। लॉन्च से पहले ही फोन ने मार्केट में हलचल मचा दी है। अब फोन के लॉन्च के लिए इंतजार बाकी है जो अगले हफ्ते खत्म हो सकता है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी25

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + AI lens

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.