Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत

Tecno Pova 8 Pro 5G Tonino Lamborghini Limited Edition में रियर साइड में दो कैमरा मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 सितंबर 2026 10:43 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Dimensity 7400 Ultimate 5G चिपसेट से पावर्ड है।
  • फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग से लैस है।
  • फोन के डाइमेंशन 162.48 x 77.27 x 7.39 mm और वजन 189g है।

Tecno Pova 8 Pro 5G Tonino Lamborghini Edition 6.78 इंच HyperLux AMOLED डिस्प्ले से लैस होकर आता है।

Photo Credit: Tecno

Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसे Tonino Lamborghini Limited Edition नाम दिया गया है। जैसा कि इसका नाम कहता है, स्मार्टफोन Lamborghini डिजाइन से प्रेरित है। फोन में ब्लैक और रेड कलर के कॉम्बिनेशन के साथ टोनिनो लैम्बोर्गिनी डिजाइन बनाया गया है। रियर में 'पल्स लाइन' और टोनिनो लैम्बोर्गिनी लोगो लगा है। फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultimate SoC पर रन करता है। फोन में 6,500mAh की बैटरी है और यह 45W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Tecno Pova 8 Pro 5G Tonino Lamborghini Limited Edition Price

Tecno Pova 8 Pro 5G Tonino Lamborghini Edition की कीमत का खुलासा कंपनी की ओर से अभी नहीं किया गया है। फोन टोनिनो लैम्बोर्गिनी ब्लैक शेड में आता है, जिसमें ब्लैक-एंड-रेड कलर पैलेट और हेक्सागन पैटर्न है। पीछे पैनल पर एक पल्स लाइन और लाइट को रिफ्लेक्ट करने के लिए एक इंटरनल मिरर स्ट्रक्चर है। प्रीमियम मेटैलिक फिनिश में टोनिनो लैम्बोर्गिनी लोगो भी लगाया गया है। अलाइव मैट्रिक्स डिस्प्ले पर एक कस्टमाइज्ड L सिग्नेचर छपा है। 

Advertisement

Tecno Pova 8 Pro 5G Tonino Lamborghini Limited Edition Features

Tecno Pova 8 Pro 5G Tonino Lamborghini Limited Edition में 6.78 इंच HyperLux AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2644x1208 पिक्सल, 144Hzरिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i से लैस है। स्मार्टफोन ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7400 Ultimate 5G चिपसेट से पावर्ड है। साथ में 8GB तक रैम और 512GB तक  इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह एंड्रॉयड 16 बेस्ड HiOS 16 के साथ आता है। फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Tecno Pova 8 Pro 5G Tonino Lamborghini Limited Edition में रियर साइड में दो कैमरा मिलते हैं। मेन कैमरा 50MP Sony LYT-700C सेंसर है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट है। साथ में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा आइलैंड में कस्टमाइज़ेशन ऑप्शन के साथ 'अलाइव मैट्रिक्स डिस्प्ले' दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस स्मार्टफोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन के डाइमेंशन 162.48 x 77.27 x 7.39 mm और वजन 189g है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्टीमेट

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,208x2,644 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.