Tecno Pova 6 Pro होगा 70W चार्जिंग के साथ 6000mAh बैटरी वाला भारत का पहला फोन

Tecno Pova 6 Pro में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 मार्च 2024 13:00 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pova 6 Pro भारत का पहला 6,000mAh बैटरी वाला फोन होगा
  • Tecno Pova 6 Pro में 70W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा।
  • Tecno Pova 6 Pro में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलेगा।

Tecno Pova 6 Pro में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्फी कैमरा है।

Photo Credit: Tecno

Tecno ने फरवरी में MWC 2024 इवेंट में Tecno Pova 6 Pro को पेश किया था। अब ब्रांड 29 मार्च को भारत में Tecno Pova 6 Pro को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है और अमेजन के जरिए बिक्री की पुष्टि हो गई है। अमेजन पर लैंडिंग पेज लाइव हो गया है और ब्रांड ने एक्स पर लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। यहां हम आपको Tecno Pova 6 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Tecno Pova 6 Pro की कीमत


कीमत की बात की जाए तो भारत में Tecno Pova 6 Pro की कीमत लगभग 15,000 रुपये होने की उम्मीद है। 


Advertisement
Tecno Pova 6 Pro के स्पेसिफिकेशंस


यह स्मार्टफोन MWC 2024 के दौरान पहले ही सामने आ चुका है। Tecno Pova 6 Pro में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा सेटअप के लिए फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इस फोन में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HiOS 14 पर काम करता है। इसमें एक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर और रियर में एक एलईडी लाइटिंग सिस्टम है।

ब्रांड द्वारा जारी पोस्टर में कहा गया है कि Tecno Pova 6 Pro भारत का पहला 6,000mAh बैटरी वाला फोन होगा जिसमें 70W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। इसमें 12GB RAM, 12GB वर्चुअल RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज होगी। कंपनी ने एक्स पर अपने Pova मोबाइल अकाउंट के जरिए यह भी कंफर्म किया है कि Pova 6 Pro में MediaTek Dimensity 6080 चिपसेट होगा। इसमें ऑप्टिकल गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए एक स्पेस होगा।
Advertisement

ब्रांड के अनुसार, Pova 6 Pro -20 डिग्री सेल्सियस के बेहद कम तापमान पर चार्जिंग का सपोर्ट करता है, जिससे गंभीर परिस्थितियों में चार्जिंग होती है। यह 6 साल की ड्यूराबिलिटी प्रदान करता है, जिसमें 1600 या ज्यादा चार्जिंग के बाद भी बैटरी 80 प्रतिशत या उससे ज्यादा हेल्दी रहती है। इसके अलावा फोन में IP53-रेटेड चेसिस होगी। कंपनी आने वाले दिनों में Pova 6 Pro के बारे में कुछ और जानकारी साझा कर सकती है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  4. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  5. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  6. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  7. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  8. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  9. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  10. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.