6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, Helio G99 SoC के साथ Tecno Pova 4 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है जिसके साथ डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2022 19:20 IST
ख़ास बातें
  • फोन एंड्रॉयड 12 आधारित HiOS 12.0 के साथ ऑपरेट करता है
  • पानी से बचाव के लिए इसमें IPX2 रेटिंग दी गई है
  • इसमें नाइट मोड, वीडियो स्टेबलाइजेशन, एचडीआर मोड जैसे कई कैमरा फीचर्स हैं

फोन में MediaTek G99 SoC है जिसके साथ में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग है।

Tecno Pova 4 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन मीडियाटेक हीलियो जी99 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 8GB रैम दी गई है जो 5जीबी तक बढ़ाई भी जा सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। इसके अलावा भी फोन कई आकर्षक फीचर्स के साथ आता है।  
 

Tecno Pova 4 की भारत में कीमत, उपलब्धता

Tecno Pova 4 की भारत में कीमत 11,999 रुपये है। इसे 13 दिसंबर से अमेजन से खरीदा जा सकेगा। फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। यह क्रायोलाइट ब्लू और यूरानिलोथ ग्रे कलर्स के साथ आता है। 
Advertisement
 

Tecno Pova 4 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

Tecno Pova 4 में 6.8 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट और 180 हर्ट्ज का टच सैमप्लिंग रेट दिया गया है। फोन में MediaTek G99 SoC है जिसके साथ में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग है। स्टोरेज को 2TB तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता  है। 

कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है जिसके साथ डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। यह 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है। फोन में नाइट मोड, वीडियो स्टेबलाइजेशन, एचडीआर मोड जैसे कई कैमरा फीचर्स हैं। यह 6000एमएएच कैपिसिटी की बड़ी बैटरी के साथ आता है जिसके साथ में 18W फास्ट चार्जिंग भी है और 10W रीवर्स चार्जिंग फीचर भी है। 
Advertisement

फोन में साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। यह डुअल स्टीरियो स्पीकर्स को सपोर्ट करता है। फोन एंड्रॉयड 12 आधारित HiOS 12.0 के साथ ऑपरेट करता है। पानी से बचाव के लिए इसमें IPX2 रेटिंग दी गई है। साथ में यह Widevine L1 सर्टिफिकेशन को भी सपोर्ट करता है। बेहतर साउंड के लिए कंपनी ने इसमें डीटीएस ऑडियो टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.