सिंगल चार्ज में 48 घंटे चलने वाला धाकड़ फोन Tecno Pova 3 लॉन्च, 10 हजार से भी कम में 50MP कैमरा समेत धाकड़ फीचर्स

Tecno Pova 3 में 6.9 इंच की FHD+ LCD  डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 26 मई 2022 10:08 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pova 3 में 6.9 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Pova 3 के टॉप मॉडल की कीमत करीब 13,909 रुपये है।
  • Tecno Pova 3 में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।

Tecno Pova 3 में 6.9 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Tecno

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Tecno ने फिलीपींस में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Tecno Pova 3 पेश कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी, 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9 इंच डिस्प्ले और दो RAM के ऑप्शन मिलते हैं। इस स्मार्टफोन में Android 11 OS मिलता है। यह स्मार्टफोन 10 हजार रुपये से कम दाम में लेटेस्ट फीचर्स के साथ आया है जो कि बजट स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को काफी ज्यादा पसंद आ सकता है। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Tecno Pova 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Tecno Pova 3 में 6.9 इंच की FHD+ LCD  डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी एक बार चार्ज होकर 48 घंटे तक चल सकती है। इनमें रिवर्स चार्जिंग और सुपर पावर सेविंग मोड शामिल हैं। रिवर्स चार्जिंग फंक्शन अन्य डिवाइस के लिए 10W चार्जिंग देता है। इस स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए इसके साथ 33W चार्जर दिया गया है, जिससे 25W तक की चार्जिंग स्पीड आती है। इस स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैन और स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड HiOS पर काम करता है।
 

Tecno Pova 3 के कैमरा और प्रोसेसर


कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 4GB/64GB स्टोरेज और 6GB/128GB स्टोरेज दी गई है। वहीं स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है।
 

Tecno Pova 3 की कीमत और कलर ऑप्शन


कीमत की बात की जाए तो Tecno Pova 3 के टॉप मॉडल की फिलीपींस में कीमत PHP 9,399 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 13,909 रुपये है। Tecno Pova 3 फिलीपींस लॉन्च के बाद अन्य बाजारों में भी उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
  2. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  3. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  4. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  5. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  7. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  8. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  9. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  10. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.