Tecno लाई सस्ता फोन Pop X, 5000mAh बैटरी, 120Hz, बिना नेटवर्क भी होती है कॉलिंग! जानें कीमत

पावर के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 मार्च 2026 17:58 IST
ख़ास बातें
  • इसमें HD प्लस रिजॉल्यूशन है और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • फोन में Unisoc T7250 चिपसटे है जिसके साथ 4 जीबी रैम, 64जीबी स्टोरेज है।
  • इसमें कंपनी ने IP64 रेटिंग दी है।

Tecno ने नया एंट्री लेवल फोन Pop X लॉन्च किया है। फोन में कंपनी ने एक खास फीचर दिया है जो बिना नेटवर्क के भी कॉल कर सकता है।

Photo Credit: Tecno

Tecno ने भारत में नया एंट्री लेवल फोन Tecno Pop X लॉन्च किया है। फोन एक बजट डिवाइस है जिसमें आकर्षक फीचर्स कम दाम में मिलते हैं। फोन में एक खास फीचर इसका वॉकी-टॉकी कॉल है। यह फीचर बिना नेटवर्क के कॉलिंग करता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है जो स्मूद स्क्रॉलिंग देता है। पावर के लिए 5000mAh की बैटरी मिलती है। इसके साथ ही कई अन्य फीचर्स इसमें लुभावने मालूम होते हैं। आइए जानते हैं Tecno Pop X की कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में। 

Tecno Pop X Price

Tecno Pop X की भारत में कीमत 8,499 रुपये है। जिसमें फोन का 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। फोन को कंपनी ने व्हाइट और ग्रीन शेड्स में पेश किया है। फोन Amazon पर भी उपलब्ध होगा। 

Advertisement

Tecno Pop X Specifications

Tecno Pop X में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें HD प्लस रिजॉल्यूशन है और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में Android 15 आधारित HiOS स्किन मिलती है। इस फोन में कंपनी का अपना AI असिस्टेंट दिया गया है जो कि Tecno का Ella AI असिस्टेंट है। इसमें कई भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है।

Walkie-Talkie Calling Phone

फोन में कंपनी ने एक खास फीचर दिया है जो बिना नेटवर्क के भी कॉल कर सकता है। यह वॉकी-टॉकी की तरह काम करता है। फीचर टेक्नो के कम्पैटिबल फोन में चलता है और 1.5 किलोमीटर तक बिना नेटवर्क के कॉलिंग हो सकती है। 

Advertisement

फोन में Unisoc T7250 चिपसटे है जिसके साथ 4 जीबी रैम, 64जीबी स्टोरेज मिलती है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए इसमें कंपनी ने IP64 रेटिंग दी है। फोन को व्हाइट और ग्रीन कलर वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। 

फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है जिसके साथ डुअल LED फ्लैश दिया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट साइड में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में इंफ्रारेड सेंसर का सपोर्ट भी दिया गया है। 

Tecno Pop X में 5000mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ में 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें dual 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.2, GPS, USB-C पोर्ट है। 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट भी यहां दिया गया है। 
 

Advertisement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.75 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.