6.1 इंच की डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से लैस Tecno POP 6 लॉन्च, कीमत सिर्फ 10 हजार

Tecno POP 6 की कीमत नाइजीरिया में 130 डॉलर यानी कि 10,090 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Sea Bluet, Sky Blue और Lime Green में उपलब्ध है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जून 2022 17:01 IST
ख़ास बातें
  • Tecno POP 6 में 6.1 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno POP 6 के 3GB RAM और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,090 रुपये है।
  • Tecno POP 6 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Tecno POP 6 में 6.1 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Tecno

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Tecno ने Tecno POP 6 स्मार्टफोन को नाइजीरिया में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन Tecno POP 5 की जगह लेगा जो कि जुलाई 26 में आया था। Tecno POP 5 में 6.1 इंच की HD+ डिस्प्ले, एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन),  1.3Ghz ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें 4,000mAh की बैटरी दी गई है। आइए Tecno POP 6 स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में जानते हैं।
 

Tecno POP 6 स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Tecno POP 6 में 6.1 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन HD+ 720 x 1560 पिक्सल है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट में फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के रियर में LED फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा यूनिट दिया गया है। प्रोसेसर की बात की जाए तो 1.3GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 3GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है, वहीं इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है।

बैटरी बैकअप की बात करें तो 5,000mAh दी गई है जो कि माइक्रो यूएसबी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 11 (Go edition) पर काम करता है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक सपोर्ट भी मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ड्यूल सिम सपोर्ट, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 157.8 mm, चौड़ाई 73.84 और मोटाई 9.7mm है।
Advertisement
 

Tecno POP 6 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Tecno POP 6 की कीमत नाइजीरिया में 130 डॉलर यानी कि 10,090 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Sea Bluet, Sky Blue और Lime Green में उपलब्ध है। हालांकि यह कंफर्म नहीं है कि यह स्मार्टफोन अन्य मार्केट में उपलब्ध होगा या नहीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.