5,000mAh बैटरी के साथ Tecno Pop 5P फोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Jumia.com साइट पर नए Tecno Pop 5P की कीमत NGN 44,000 (लगभग 7,900 रुपये) है, जिसमें फोन का 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इस फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं, वो हैं रोज़ गोल्ड और एथर ब्लैक।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 5 अगस्त 2021 14:44 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pop 5P में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • टेक्नो पॉप 5पी की सेल Jumia.com वेबसाइट पर शुरू हो गई है
  • टेक्नो ने इस फोन के साथ फ्री फोन कवर और ईयरफोन दिए हैं

रोज़ गोल्ड और एथर ब्लैक में आता है फोन

Tecno Pop 5P स्मार्टफोन को कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन को नाइजिरिया Jumia ऑनलाइन साइट पर खरीद के लिए उपलब्ध करा दिया गया है, जो कि एंट्री-लेवल फीचर और स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। टेक्नो पॉप 5पी फोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह फोन वबसाइट पर 5,000 एमएएच बैटरी के साथ लिस्ट है और फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। टेक्नो पॉप 5पी फोन Tecno Pop 5 का ही बदला हुआ अवतार है, जिसे पिछले महीने पेश किया गया था।
 

Tecno Pop 5P price, sale

Jumia.com साइट पर नए Tecno Pop 5P की कीमत NGN 44,000 (लगभग 7,900 रुपये) है, जिसमें फोन का 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इस फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं, वो हैं रोज़ गोल्ड और एथर ब्लैक। फोन की सेल Jumia.com वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। टेक्नो ने इस फोन के साथ फ्री फोन कवर और ईयरफोन दिए हैं। इसके अलावा, इसमें चार्जर और चार्जिंग केबल भी मौजूद है।
Advertisement
 

Tecno Pop 5P specifications

टेक्नो पॉप 5पी स्मार्टफोन Android 10 (Go Edition) आधारित HiOS पर चलता है और इसमें 6.52 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच मौजूद है। इसके अलावा, फोन अज्ञात 1.3GHz octa-core प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी तक रैम मौजूद है। साथ ही फोन में 32 जीबी तक स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
Advertisement

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि 3जी पर 22 घंटे तक की कॉलिंग देती है। इसके अलावा, 11 घंटे तक की वीडियो वॉचिंग, 100 घंटे का म्यूज़िक प्लेबैक, 790 घंटे तक का 3जी स्टैंडबाय प्रदान करता है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ, वाई-फाई, एफएम, जीएसएम, WCDMA और जीपीएस शामिल हैं। फोन में रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फेस अनलॉक आदि फीचर दिए गए हैं। सेंसर में जी-सेंसर, डिस्टेंस सेंसर और एंबियंट लाइट सेंसर शामिल हैं। फोन का डायमेंशन 157.7x75.7x9.55mm और भार लगभग 200 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10 (Go Edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  9. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  10. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.