Tecno Phantom V2 Fold आया ब्लूटूथ SIG पर नजर, जानें क्या कुछ होगा खास

Tecno Phantom V2 Fold को हाल ही में ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन पर देखा गया था। यह ब्लूटूथ 5.3 स्टैंडर्ड का सपोर्ट करेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जून 2024 15:11 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Phantom V2 Fold एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
  • Tecno Phantom V2 Fold स्मार्टफोन में 12GB RAM दी जाएगी।
  • Tecno Phantom V2 Fold में MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर मिलेगा।

Tecno Phantom V Fold में 7.85 इंच की AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले है

Photo Credit: Tecno

Tecno कथित तौर पर अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन की अगली जनरेशन सीरीज पर काम कर रहा है। हाल ही में Tecno Phantom V2 Fold को कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। अब यह स्मार्टफोन ब्लूटूथ SIG प्लेटफॉर्म पर भी नजर आया है। यहां हम आपको के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य चीजों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Tecno Phantom V2 Fold आया ब्लूटूथ SIG पर नजर


Tecno Phantom V2 Fold को हाल ही में ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन पर देखा गया था। इस स्मार्टफोन को AE10 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है, जो कि EEC डाटाबेस पर पिछली बार देखी गई जानकारी के समान है। नए सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि Phantom V2 Fold ब्लूटूथ 5.3 स्टैंडर्ड का सपोर्ट करेगा। हालांकि, यहां इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस जैसी किसी जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है। आपको बता दें कि Tecno Phantom V2 Fold को गीकबेंच पर भी देखा गया था।

बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग से इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। नया फोल्डेबल फोन कथित तौर पर MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर से लैस होगा। इस स्मार्टफोन में 12GB RAM दी जाएगी। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इन फीचर्स के साथ स्मार्टफोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 1,273 प्वाइंट और मल्टी कोर टेस्ट में 3,844 प्वाइंट हासिल किए। फिलहाल यह जानकारी सामने आई है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही काफी कुछ पता चल सकता है।


Advertisement
Tecno Phantom V Fold Specifications


आपको बता दें कि Tecno Phantom V Fold में 7.85 इंच की एलटीपीओ AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2,000 x 2,296 पिक्सल और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है। वहीं इसमें 6.42 इंच की कवर डिस्पले है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.85 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000+

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.