Tecno Phantom V Flip फोन 22 सितंबर को 4000mAh बैटरी, 64MP कैमरा, 2 डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च!

बैटरी कैपिसिटी 4000mAh की हो सकती है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग फीचर भी होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 सितंबर 2023 20:36 IST
ख़ास बातें
  • सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है
  • बैटरी कैपिसिटी 4000mAh की हो सकती है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग भी होगी
  • यह एंड्रॉयड 13 आधारित HiOS 13 स्किन के साथ आ सकता है

फोन में 6.9 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है।

Photo Credit: X/Tipster Paras Guglani

Tecno Phantom V Flip लॉन्च डेट 22 सितंबर के लिए निर्धारित हो चुकी है, जिसकी कंपनी ने हाल ही में पुष्टी की है। फोन अपने आप में काफी अनोखा है। यह एक फोल्डेबल फोन है जो सीपी की तरह फोल्ड हो जाता है। अभी तक फोन को लेकर काफी कुछ जानकारी बाहर आ चुकी है। अब लेटेस्ट लीक में इसके फुल स्पेसिफिकेशंस के बारे में पता लगा है। आइए जानते हैं कैसा होगा Tecno Phantom V Flip स्मार्टफोन! 

Tecno Phantom V Flip का ग्लोबल लॉन्च 22 सितंबर को है। फोन एक फोल्डेबल डिवाइस है जिसमें 6.9 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है। लॉन्च से पहले टिप्स्टर पारस गुगलानी ने इसके सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में खुलासा किया है। Tecno Phantom V Flip की मोटाई 7.05mm बताई गई है जो कि बिना फोल्डेड रूप में होगी। जबकि फोल्ड होने पर फोन 15.1mm जितना मोटा हो जाएगा। इसमें FHD+ रिजॉल्यूशन देखने को मिलेगा जो कि 1080 x 2460 पिक्सल का होगा। 

कैमरा की बात करें तो यह रियर में 64MP का मेन लेंस कैरी कर सकता है। साथ में 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस होगा जो कि एक अल्ट्रावाइड सेंसर हो सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन में फोल्ड होने पर एक कवर डिस्प्ले भी दिखाई देगा जो कि 1.32 इंच का होगा। इसमें 466 x 466 पिक्सल रिजॉल्यूशन बताया जा रहा है। 

बैटरी कैपिसिटी 4000mAh की हो सकती है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग फीचर भी होगा। यह चार्जिंग के लिए यूएसपी टाइप सी के साथ आ सकता है। लीक्स की मानें तो इसमें Dimensity 8050 चिप के साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज देखने को मिल सकती है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस Wi-Fi 802.11ax, Bluetooth 5.3, और 5G को सपोर्ट कर सकता है। यह एंड्रॉयड 13 आधारित HiOS 13 स्किन के साथ आ सकता है। फोन के कलर ऑप्शंस में मिनिमल ब्लैक, फिल्म व्हाइट, और पेरिवंकल पर्पल कलर्स मिल सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth performance
  • Good battery life
  • Great inner display
  • Reliable main camera
  • Good build quality
  • Fast charging
  • Bad
  • Dim outer screen
  • Only two software updates
  • Relatively poor secondary camera
  • Pre-installed bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  2. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.