फोल्डेबल हुए पुराने! Tecno लाई रोलेबल स्मार्टफोन Phantom Ultimate, 1.3 सेकेंड में बन जाता है 7.11 इंच बड़ा टैबलेट! जानें

Tecno Phantom Ultimate अभी डेवलेपमेंट में है और कमर्शियल लॉन्च के लिए तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 फरवरी 2024 09:57 IST
ख़ास बातें
  • सिम्पल बटन प्रेस के माध्यम से इसकी स्क्रीन 7.11 इंच तक बड़ी हो जाती है
  • कंपनी ने फोन के रियर में एक सेकेंडरी डिस्प्ले भी दे दिया है
  • Tecno Phantom Ultimate अभी डेवलेपमेंट में है

Tecno Phantom Ultimate अभी डेवलेपमेंट में है।

Photo Credit: fonearena

Tecno ने फोल्डेबल फोन की टेक्नोलॉजी को पुरानी कर दिया है। कंपनी ने रोलेबल स्मार्टफोन पेश कर दिया है जो सिर्फ 1.3 सेकेंड में रोल होकर टैबलेट के जितना चौड़ा हो जाता है। इस पर वीडियो और गेमिंग का खूब आनंद लिया जा सकता है। MWC 2024 में यह रोलेबल फोन पेश किया गया है जो कि सुर्खियां बटोर रहा है। इसे Phantom Ultimate के नाम से लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं इस नई टेक्नोलॉजी वाले स्मार्टफोन के बारे में कुछ और दिलचस्प बातें। 

Tecno Phantom Ultimate कंपनी की ओर से पेश किया गया एक ऐसा फोन है जो सबका ध्यान खींच रहा है। यह एक रोलेबल फोन है। एक बटन प्रेस करते ही यह साइड से खुलकर एक टैबलेट जितना बड़ा हो जाता है। कंपनी ने पिछले साल इसका कॉन्सेप्ट पेश किया था, और अब इसे डिवाइस के रूप में पेश कर दिया है। फोन एरेना के अनुसार, फोन के स्क्रीन ट्रांजीशन में सिर्फ 1.3 सेकंड का समय लगता है। इनोवेशन ऐसा है कि फोन देखने में कॉम्पेक्ट लगता है, लेकिन इसे एक बड़े डिस्प्ले डिवाइस की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फैंटम अल्टीमेट में 6.55 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो कि डिफॉल्ट डिस्प्ले है। लेकिन एक सिम्पल बटन प्रेस के माध्यम से इसकी स्क्रीन 7.11 इंच तक बड़ी हो जाती है। 

बात यहीं पर खत्म नहीं होती है। कंपनी ने फोन के रियर में एक सेकेंडरी डिस्प्ले भी दे दिया है। यह फोन की मेन स्क्रीन ही है, जो पीछे की ओर लिपटी दिखती है। इस पर कंपनी ने एक प्रोटेक्टिव कवरिंग भी दी है। रियर साइड में यह फोन को खास लुक देती है। रोचक बात ये भी है जैसे ही फोन एक्सपेंड होना शुरू होता है, या फिर वापस डिफॉल्ट साइज में आने लगता है तो ऐप्स अपने आप ही डिस्प्ले के हिसाब से एडजस्ट होने लगते हैं। 

Tecno Phantom Ultimate अभी डेवलेपमेंट में है और कमर्शियल लॉन्च के लिए तैयार किया जा रहा है। कंपनी के इससे पहले फोल्डेबल फोन भी लॉन्च हो चुके हैं जिनमें Phantom V Fold और V Flip शामिल हैं। इतना ही नहीं, टेक्नो ने कई और भी इनोवेटिव प्रोजेक्ट पेश कर दिए हैं। इनमें Tecno Pocket Go भी शामिल है जो कि एक प्रोजेक्टर फोन है। इसके अलावा Tecno Dynamic 1 एक ऐसा फोन है जिसमें ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले दिया गया है। कुछ कंपनियों ने पारदर्शी डिस्प्ले के साथ लैपटॉप भी MCW 2024 में पेश किए हैं। डिस्प्ले को लेकर टेक्नोलॉजी अब तेजी से बदल रही है। आने वाले समय में कुछ ऐसे डिवाइसेज मार्केट में देखे जा सकते हैं कुछ सालों पहले तक केवल एक सपना ही समझे जाते थे। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth performance
  • Good battery life
  • Great inner display
  • Reliable main camera
  • Good build quality
  • Fast charging
  • Bad
  • Dim outer screen
  • Only two software updates
  • Relatively poor secondary camera
  • Pre-installed bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.