Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक

Tecno ने आधिकारिक तौर पर अपने नेक्स्ट-जेनरेशन के बेजल-लेस कॉन्सेप्ट फोन की पहली झलक दिखाई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 अगस्त 2026 11:48 IST
ख़ास बातें
  • Tecno ने अपना पहला, बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन पेश किया
  • Tecno Mobile ने अधिकारिक तौर पर 0 मिलीमीटर डिस्प्ले बेजल्स प्रस्तुत किए
  • कॉन्सेप्ट फोन में एज-टू-एज डिस्प्ले दिखाया गया है

Tecno ने आधिकारिक तौर पर अपने नेक्स्ट-जेनरेशन के बेजल-लेस कॉन्सेप्ट फोन की पहली झलक दिखाई है।

Photo Credit: Tecno

स्मार्टफोन्स में डिस्प्ले इसके डिजाइन और लुक में अहम भूमिका निभाता है। किसी फोन का डिस्प्ले कितने पतले बेजल्स के साथ आता है, इस पर फोन का लुक बहुत निर्भर करता है। जितना पतले बेजल्स, उतना ज्यादा लुभावना लुक। स्मार्टफोन कंपनियां अभी तक 1.3 mm बेजल्स के डिस्प्ले बनाने में कामयाब हो चुकी हैं। पिछले कुछ सालों में इस इनोवेशन ने फोन के दिखने के अंदाज को काफी बदल दिया है। जल्द ही OLED डिस्प्ले की बदौलत 1 mm पतले बेजल्स भी स्मार्टफोन्स में मिलने वाले हैं। लेकिन एक ऐसी कंपनी भी है जिसने इस मामले में Apple, Samsung जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ने की ठान ली है। 

Tecno ने अपना पहला, बेजल लैस डिस्प्ले वाला फोन पेश कर दिया है! जी हां, कंपनी ने कॉन्सेप्ट के रूप में बेजल रहित डिस्प्ले फोन को पेश करने की तैयारी कर ली है जिसे IFA 2026 में कंपनी सबसे सामने लाने वाली है। Tecno ने आधिकारिक तौर पर अपने नेक्स्ट-जेनरेशन के बेजल-लेस कॉन्सेप्ट फोन की पहली झलक दिखाई है। कंपनी इसे सितंबर में IFA 2026 में पेश करेगी। Tecno अपने आप में पहली ऐसी कंपनी होगी जो डिस्प्ले में इतना बड़ा इनोवेशन लेकर आ रही है, यहां तक कि Apple से भी पहले। 

2027 में Apple अपने iPhone की 20वीं वर्षगांठ मनाएगी जिसके दौरान कंपनी iPhone 20 Pro को पेश करेगी। ऐसी खबरें हैं कि Apple अपने iPhone 20 Pro में बेजल-लेस डिस्प्ले इस्तेमाल करने वाली है। लेकिन Tecno ने अपना कॉन्सेप्ट फोन उससे पहले ही पेश भी कर दिया है। Tecno Mobile ने अधिकारिक तौर पर 0 मिलीमीटर डिस्प्ले बेजल्स प्रस्तुत किए हैं। कंपनी ने एक वीडियो जारी कर इस फोन की पहली झलक दिखाई है। 

Tecno के कॉन्सेप्ट फोन में 0mm के बेजल्स हैं। कहा गया है कि 0mm बेज़ल को एडवांस्ड इंटरनल स्टैकिंग, नई स्क्रीन पैकेजिंग तकनीक और स्ट्रक्चरल री-इंजीनियरिंग के जरिए हासिल किया (via) गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कॉन्सेप्ट फोन में एज-टू-एज डिस्प्ले है, जो स्क्रीन के चारों ओर बिना किसी बॉर्डर के एक शानदार लुक देता है। सेल्फी कैमरा के लिए पंचहोल कटआउट है। 

A true 0mm screen bezel that pushes beyond visual boundaries. Meet the TECNO Next-Gen Bezelless Concept Phone. Premiering at #IFA2026 Showstoppers!#TECNO pic.twitter.com/tfupNk05Sv

Advertisement
— tecnomobile (@tecnomobile) July 31, 2026

हालांकि अभी यह एक कॉन्सेप्ट फोन है, और इसे कमर्शियल रूप देने में समय लग सकता है। लेकिन कॉन्सेप्ट का मतलब है कि कंपनी अपनी इनोवेशन पर लगभग काम पूरा कर चुकी है और जल्द ही इसका बहुतायत में निर्माण शुरू कर सकती है। Tecno का कॉन्सेप्ट फोन एक फ्लैट डिस्प्ले के साथ नजर आया है। लेकिन Apple के लिए अफवाहें हैं कि कंपनी iPhone 20 Pro में राउंड एज डिस्प्ले इस्तेमाल कर सकती है। अब देखना होगा कि कौन सी कंपनी का बेजल-लेस फोन मार्केट में ज्यादा कामयाब होता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.