Tecno ने लॉन्च किया Spark 30C का नया वेरिएंट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Tecno के Spark 30C में 6.67 इंच HD (720 x 1,600 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 जनवरी 2025 19:39 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष Tecno ने Spark 30C को पेश किया था
  • इस स्मार्टफोन के नए वेरिएंट की बिक्री 21 जनवरी से शुरू होगी
  • Spark 30C में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर्स हैं

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno ने देश में Spark 30C का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के नए वेरिएंट में 8 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज है। पिछले वर्ष Tecno ने Spark 30C को पेश किया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। 

Tecno के Spark 30C के नए वेरिएंट की बिक्री 21 जनवरी से शुरू होगी। इसका प्राइस 12,999 रुपये का है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart और रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश किए गए Spark 30C के 4 GB RAM + 64 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 9,999 रुपये और 4 GB RAM + 128 GB की स्टोरेज का 10,499 रुपये का है। 

इस स्मार्टफोन के नए वेरिएंट को Aurora Cloud, Azure Sky और Midnight Shadow कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Spark 30C में 6.67 इंच HD (720 x 1,600 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन के RAM को वर्चुअल तरीके से 8 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी स्टोरेज एक माइक्रोSD कार्ड से 1 TB तक बढ़ सकती है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX582 का कैमरा LED फ्लैश के साथ है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Spark 30C में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पिछले वर्ष पेश की गई Tecno की Camon 30 5G सीरीज को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस सीरीज में Camon 30 5G, 30 Premier 5G शामिल हैं। इन स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity चिप दिए गए हैं। ये एंड्रॉयड 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स  HiOS 14 पर चलते हैं। Camon 30 Premier 5G में 50 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरा हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इनकी 5,000 mAh की बैटरी 70 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स के अफोर्डेबल सेगमेंट में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  15. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.