48MP सेल्फी कैमरा के साथ Tecno Camon 18 भारत में लॉन्च, कीमत 15 हज़ार से भी कम...

Tecno Camon 18 की कीमत भारत में 14,999 रुपये है, जिसमें फोन का सिंगल 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। Tecno कंपनी इस फोन की खरीद पर Buds 2 true wireless ईयरबड्स दे रही है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2021 17:27 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Camon 18 में मिलती है 18 वॉट फास्ट चार्जिंग
  • टेक्नो कैमन 18 की सेल 27 दिसंबर से होगी शुरू
  • फोन में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन

डस्की ग्रे और आइरिश पर्पल कलर ऑप्शन में आता है फोन

Tecno Camon 18 स्मार्टफोन को भारत में आज गुरुवार को लॉन्च कर दिया गया है, जो कि कंपनी के किफायती स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का एक अतिरिक्त एडिशन है। यह नया फोन 48 मेगापिक्सल वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। हालांकि, फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए बी 48 मेगापिक्सल का ही कैमरा दिया गया है। टेक्नो कैमन 18 फोन में 6.8 इंच फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद हैष साथ ही फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 4जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 

Tecno Camon 18 price, availability

Tecno Camon 18 की कीमत भारत में 14,999 रुपये है, जिसमें फोन का सिंगल 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। Tecno कंपनी इस फोन की खरीद पर Buds 2 true wireless ईयरबड्स दे रही है। फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जो है डस्की ग्रे और आइरिश पर्पल। फोन को आप 27 दिसंबर से ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स के माध्यम से खरीद सकते हैं।
Advertisement
 

Tecno Camon 18 specifications

डुअल-सिम टेक्नो कैमन 18 फोन Android 11 आधारित HiOS 8 पर काम करता है। फोन में 6.8 इंच का फुल एचडी+ (1080 x 2460 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 396 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और अधिकतम 500 निट्स ब्राइटनेस है। इसके अलावा, टेक्नो कैमन 18 स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी LPDDR4 रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। Tecno बिना इस्तेमाल हुई स्टोरेज का उपयोग करके बिल्ट-इन मेमोरी को 7GB तक "एक्सपेंड" करने की क्षमता प्रदान करता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। वहीं, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस और AI लेंस दिया गया है। इसके साथ डुअल फ्लैश मौजूद है। सेल्फी के लिए फोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में कंपनी की TAIVOS टेक्नोलॉजी के साथ लो लाइट फोटोग्राफी मोड के साथ 2K वीडियो रिकॉर्डिंग प्रदान करता है। कैमरा में स्लो मोशन, नाइट वीडियो मोड, वीडियो बोकेह और अन्य सपोर्ट मौजूद है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

48-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + AI Lens

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.