Tecno की Camon 16 सीरीज़ 3 सितंबर को होगी लॉन्च, स्पेसिफिकेशन की मिली जानकारी

Tecno ने फिलहाल खुलासा नहीं किया है कि Camon 16 सीरीज़ आखिर खरीद के लिए कहां उपलब्ध होगी, लेकिन संभावना है कि कंपनी इन्हें अपनी प्रमुख मार्केट्स जैसे नाइजीरिया, भारत और पाकिस्तान में पेश कर सकती है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 31 अगस्त 2020 18:44 IST
ख़ास बातें
  • Camon 16 में मौजूद होगा 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • कैमोन 16 सीरीज़ Camon 15 सीरीज़ का ही अपग्रेड वर्ज़न होगी
  • Camon 15 में मौजूद था 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Camon 16 सीरीज़ में होगा 6.9 इंच डिस्प्ले

Tecno अपने Camon 16 सीरीज़ स्मार्टफोन को AR इवेंट के जरिए 3 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने यूट्यूब के जरिए जानकारी दी कि लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग 3 सितंबर को 10.15pm शुरू होगी। फोन में हाई-एंड कैमरा फीचर्स दिए जाएंगे, जिसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा से लैस क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। लेकिन कंपनी इस फोन के लिए ट्वीट में एक हैशटैग भी इस्तेमाल कर रही है, वो है #MoreThanACameraPhone। कैमोन 16 सीरीज़ Camon 15 सीरीज़ का ही अपग्रेड वर्ज़न होगी, जिसे इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। टेक्नो ने फिलहाल खुलासा नहीं किया है कि यह फोन आखिर खरीद के लिए कहां उपलब्ध होगा, लेकिन संभावना है कि कंपनी इन्हें अपनी प्रमुख मार्केट्स जैसे नाइजीरिया, भारत और पाकिस्तान में पेश कर सकती है।
 

Camon 16 specifications

Tecno का फ्लैगशिप स्तर का फोन 6.9 इंच डुअल डॉ-इन डिस्प्ले से लैस होगा। इसमें डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा, इसके साथ अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। जैसे कि हमने पहले बताया Camon 16 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। आपको बता दें, इस फोन के पिछले Tecno Camon 15 वर्ज़न में इससे कम 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया था।
Advertisement

कंपनी द्वारा साझा किए टीज़र के मुताबिक, आगामी टेक्नो फोन के फुल-स्क्रीन डिज़ाइन की चिन पर अल्ट्रा-थीन बेजल्स मौजूद होगी। वहीं, फोन के डिस्प्ले के ऊपरी बायीं ओर डुअल होल-पंच डिज़ाइन दिया गया है।

इसके अलावा कैमोन 16 स्मार्टफोन में अल्ट्रा-लाइट पोट्रेट मोड और सुपर वीडियो दिया जाएगा। Tecno के मुताबिक, फोन का स्लो-मोशन कैमरा भी पहले से काफी बेहतर होगा। इसमें 33 वॉट फ्लैश चार्ज भी मौजूद होगा।
Advertisement

आप कैमोन का ऑनलाइन लॉन्च इवेंट कंपनी ने यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tecno, Camon 16, Camon 16 series, Camon 16 Specifications, Transsion
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.