Tecno Camon 16 Premier डुअल सेल्फी कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Tecno Camon 16 Premier स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 16,999 रुपये है, जो कि Flipkart पर लिस्ट है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 13 जनवरी 2021 10:25 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Camon 16 Premier में मौजूद है 4,500mAh की बैटरी
  • टेक्नो कैमन 16 प्राइमर का प्राइमरी कैमरा 64-मेगापिक्सल का है
  • MediaTek Helio G90T चिपसेट से लैस है फोन

Tecno Camon 16 Premier फोन केवल ग्लेशियल सिल्वर रंग में आता है।

Tecno Camon 16 Premier स्मार्टफोन को आखिरकार को भारत में भी लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी की Tecno Camon 16 सीरीज़ का तीसरा स्मार्टफोन है, जिसमें इससे पहले Tecno Camon 16 और Tecno Camon 16 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं। टेक्नो कैमन 16 प्राइमर फोन को फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है, जहां इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिलती है। फोन की सेल भारत में 16 जनवरी से शुरू होगी। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन डुअल सेल्फी कैमरा, क्वाड रियर कैमरा सेटअप व 4,500 एमएएच बैटरी से लैस है।
 

Tecno Camon 16 Premier price in India

Tecno Camon 16 Premier स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 16,999 रुपये है, जो कि Flipkart पर लिस्ट है। फोन केवल ग्लेशियल सिल्वर रंग में आता है। टेक्नो कैमन 16 प्राइमर की सेल भारत में 16 जनवरी से शुरू होगी, यह सेल फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी।
Advertisement
 

Tecno Camon 16 Premier specifcations

Tecno Camon 16 Premier एंड्रॉयड 10 पर चलता है और स्क्रीन के ऊपरी बाएं कोने पर होल-पंच कटआउट वाला 6.9-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,460 पिक्सल) डिस्प्ले लेकर आता है। यह MediaTek Helio G90T चिपसेट और 8 जीबी रैम से लैस आता है। स्टोरेज के नाम पर इसमें 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है, जिसे एक माइक्रोएसडी स्लॉट के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा की बात करें तो, Tecno Camon 16 Premier में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और क्वाड एलईडी फ्लैश के साथ 2-मेगापिक्सल का लो-लाइट सेंसर शामिल है। डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी शूटर शामिल है। फोन एडजस्टेबल डुअल फ्रंट फ्लैश से भी लैस है।
Advertisement

इसके अलावा, Tecno Camon 16 Premier में 4,500mAh की बैटरी है। फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ 5, वाई-फाई 802.11एसी, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, जीपीएस और बहुत कुछ शामिल हैं। बोर्ड पर एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

फ्रंट कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  2. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  8. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  9. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.