TCL ने पेश किया दुनिया का पहला फंक्शनल ट्राई-फोल्डेबल फोन, जानें क्या है खास

TCL CSOT ने सोसाइटी फॉर इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (SID) 2024 एग्जीबिशन में दुनिया के पहले फंक्शनल ट्राई-फोल्डेबल फोन को पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 मई 2024 10:37 IST
ख़ास बातें
  • TCL CSOT ने SID 2024 एग्जीबिशन में फंक्शनल ट्राई-फोल्डेबल फोन पेश किया।
  • TCL का ट्राई-फोल्डेबल फोन 7.85-इंच की स्क्रीन दिखाते हुए खुलता है।
  • TCL ट्राई-फोल्डेबल पैनल में LTPO टेक्नोलॉजी जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी भी है।

TCL ट्राई फोल्डेबल फोन में 7.85-इंच की स्क्रीन होगी।

Photo Credit: TCL

TCL CSOT ने सोसाइटी फॉर इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (SID) 2024 एग्जीबिशन में दुनिया के पहले फंक्शनल ट्राई-फोल्डेबल फोन को पेश किया है। आपको बता दें कि कंपनी ने 2019 में इसी प्रकार के डिजाइन का एक नॉन-फंक्शनल प्रोटोटाइप दिखाया था, जिसके 5 साल बाद यह आया है। आइए टीसीएल के ट्राई-फोल्डेबल फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

फोन में एक फ्री-टाइप ट्राई-फोल्डेबल डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है जो कि 7.85-इंच की स्क्रीन दिखाते हुए खुलता है। यह फुल खुलने पर टैबलेट जैसा लगता है। फ्लैट होने पर पैनल में एक खास टैबलेट आस्पेक्ट रेशियो होता है। यह एक यूनिक फोल्डिंग मैकेनिज्म का सपोर्ट करता है जो G और Z साइज के कॉन्फिगरेशन दोनों की सुविधा देता है।

ट्राई-फोल्डेबल फोन के पिछले वर्जन ज्यादा मोटे थे। ऐसा लग रहा है कि TCL ने इस खामी को दूर किया है, उनके मॉडल की मोटाई सिर्फ 427 माइक्रोन है। फोन में वह फीचर भी है जिसे TCL सेंसर अंडर पैनल (SUP) डिजाइन कहता है जो डिस्प्ले के नीचे लगे सेंसर के जरिए 3डी फेस रिकग्निशन को चालू करता है। यह मोबाइल पेमेंट और डिवाइस अनलॉकिंग पर काम करता है। खासतौर पर सामान्य डिस्प्ले एरिया और एसयूपी क्षेत्र दोनों एक समान विजुअल एक्सपीरियंस के लिए 420PPI की लगातार पिक्सल डेंसिटी बनाए रखते हैं।

पैनल में LTPO टेक्नोलॉजी जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी भी है जो डिवाइस को 1hz और 12hz के बीच रिफ्रेश रेट और लोक पावर की खपत को एडजेस्ट करने की सुविधा देती है। इस फोन में ड्यूराबिलिटी पर भी फोकस किया गया है, TCL का दावा है कि डिस्प्ले लंबे समय तक चलने के लिए तैयार किया गया है। इस ट्राई-फोल्डेबल फोन के कमर्शियलाइजेशन के लिए TCL का प्लान साफ है। ध्यान देने वाली बात यह है कि हुवावे जैसी कंपनियां भी इसी प्रकार के डिवाइसेज पर काम कर रही हैं। हुवावे इस साल के आखिर में 10 इंच डिस्प्ले वाला ट्राई-फोल्ड फोन लॉन्च कर सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.